फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ddu Sant Kabir hostel Student protest on poor quality food

संत कबीर छात्रावास में खाने में रोटी नहीं मिलने पर भड़के छात्र, प्रदर्शन किया

Tue, 14 Jan 2020 10:50 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Tue, 14 Jan 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
ddu Sant Kabir hostel Student protest on poor quality food
धरने पर बैठे संत कबीर छात्रावास के छात्र। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर विश्वविद्यालय के संत कबीर छात्रावास में रोटी न बनाए जाने और खाने की गुणवत्ता खराब होने से नाराज छात्रावासियों ने सोमवार की रात जमकर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। मौके पर पुलिस भी पहुँच गई। छात्रावास अधीक्षक से वार्ता के बाद पुलिस ने छात्रों को समझा कर शांत कराया।
विज्ञापन


छात्रावास के मेस में खाने की खराब क्वालिटी को लेकर छात्र पहले से ही नाराज थे। सोमवार की सुबह रोटी नहीं बनी थी, शाम को जब विद्यार्थी खाना खाने आए उस दौरान भी रोटी नहीं बनाई गई। उन्हें खाने के लिए चावल व सब्जी दी गई। जिससे छात्रावासी भड़क गए, उन्होंने खाने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि जब मेन्यू तय है तो उसी के हिसाब से खाना बनना चाहिए।
विज्ञापन


छात्रावासियों का कहना था कि आए दिन घटिया क्वालिटी का खाना हम लोगों को खिलाया जाता है। जब तक व्यवस्था नहीं सुधरेगी हम लोग मेस से खाना नहीं खाएंगे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने  छात्रावास अधीक्षक से बात कर छात्रों को समझाया और आश्वस्त किया कि खाने की क्वालिटी बेहतर मिलेगी।  आश्वासन के बाद छात्रों ने धरना समाप्त किया। कुछ छात्रों ने मेस में जाकर भोजन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रावास अधीक्षक आशुतोष दीक्षित ने बताया कि सोमवार को खाना बनाने वाले कारीगर मोटरसाइकिल फिसलने से चोटिल हो गए। इसलिए समय से नहीं पहुंच पाए और रोटी नहीं बन पाई। हालांकि उन्होंने विकल्प के रूप में छात्रों को खाने के लिए पूड़ी छान कर दी। छात्रों से बात कर उन्हें समझा लिया गया। सभी ने भोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed