{"_id":"5e350d268ebc3e4b494cbb2a","slug":"ddu-gorakhpur-will-annual-exam-start-25-february-gorakhpur-university-examination-date","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"25 फरवरी से शुरू हो जाएगी गोरखपुर विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं, पढ़ें पूरी लिस्ट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
25 फरवरी से शुरू हो जाएगी गोरखपुर विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं, पढ़ें पूरी लिस्ट
Sat, 01 Feb 2020 11:01 AM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Sat, 01 Feb 2020 11:01 AM IST
सार
- दो पॉलियों में 22 अप्रैल तक होंगे इम्तहान
- परीक्षा नियंत्रक ने फाइनल परीक्षा कार्यक्रम जारी किया
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षाएं दो पॉलियों में (सुबह 8 से 11 और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक) 13 अप्रैल तक चलेंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह ने कुलपति से मंजूरी मिलने के बाद अंतिम रूप देते हुए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीए, बीएससी भाग एक, दो व तीन की परीक्षाएं 25 फरवरी से 22 अप्रैल तक होंगी। बीकॉम भाग तीन की परीक्षाएं दो मार्च से, भाग एक की परीक्षाएं 16 मार्च से और बीकॉम भाग दो की परीक्षाएं 17 मार्च से शुरू हो जाएगी।
एमए प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 26 फरवरी से, एमए प्रथम वर्ष की परीक्षा चार मार्च से, एमए अंतिम वर्ष की परीक्षा 26 फरवरी से, एमए अंतिम वर्ष की परीक्षा 14 मार्च से, एमकॉम प्रथम वर्ष की परीक्षाएं तीन मार्च से, एमकॉम अंतिम वर्ष की परीक्षाएं दो मार्च से होंगी। विद्यार्थी परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम गोरखपुर विश्वविद्यालय की वेबसाइट ddugu.ac.in पर देख सकते हैं।

Trending Videos
263 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित
गोरखपुर विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा कराने के लिए शुक्रवार को परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति की बैठक हुई। गोरखपुर विश्वविद्यालय सहित कुल 263 महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने का प्रस्ताव लाया गया। परीक्षा नियंत्रक डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रस्तावित सूची जारी कर दी गई है। तीन फरवरी को अपराह्न दो बजे तक आपत्तियां मांगी गई हैं। आपत्तियों का निस्तारण के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री और उच्चशिक्षामंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से परीक्षा को लेकर जानकारी लेंगे और कुछ कॉलेजों का भौतिक निरीक्षण कराने की संभावना है।