{"_id":"5e722f6b8ebc3e76b00665a7","slug":"ddu-gorakhpur-order-to-students-leave-hostel-due-to-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना को लेकर गोरखपुर विश्वविद्यालय अलर्ट, छात्रों को हॉस्टल खाली करने का दिया निर्देश","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कोरोना को लेकर गोरखपुर विश्वविद्यालय अलर्ट, छात्रों को हॉस्टल खाली करने का दिया निर्देश
Thu, 19 Mar 2020 08:46 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 19 Mar 2020 08:46 AM IST
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस को लेकर एहतियातन गोरखपुर विश्वविद्यालय के सभी छह हॉस्टल को खाली कराने का निर्णय लिया गया है। कुलसचिव ने सभी वार्डेन को तत्काल प्रभाव से हॉस्टल खाली कराने को कहा है। वार्डेन ने भी हॉस्टल में विद्यार्थियों को इसकी सूचना दे दी है। कुछ विद्यार्थियों ने बुधवार की देर शाम को ही हॉस्टल खाली कर दिया।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. वीके सिंह की अध्यक्षता में सभी वार्डेन की बैठक बुधवार को हुई। इसमें कोरोना वायरस से सतर्कता बरतने का निर्णय लिया गया। शासन के निर्देशों के क्रम में तय हुआ कि सभी हॉस्टल खाली करा लिए जाएं। क्योंकि कक्षाएं चल नहीं रही हैं और परीक्षाएं पहले ही दो अप्रैल तक स्थगित हो गई हैं।
विज्ञापन
इसके बाद कुलसचिव ने आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से हॉस्टल खाली कराने को कहा है। विश्वविद्यालय में छात्रों के चार और छात्राओं के दो हॉस्टल हैं। विवि के मीडिया प्रभारी प्रो. अजय शुक्ला ने बताया कि सभी विद्यार्थियों को हॉस्टल खाली करने को कहा गया है। बृहस्पतिवार को हॉस्टल पूरी तरह से खाली हो जाएगा।
विज्ञापन
ये हैं विवि के हॉस्टल
एनसी (नाथ चंद्रावत), विवेकानंद, कबीर, बुद्धा, रानी लक्ष्मीबाई और अलकनंदा।
एक हजार रहते हैं विद्यार्थी
सभी छह हॉस्टल में करीब एक हजार विद्यार्थी रहते हैं। दोनों महिला हॉस्टल में 400 छात्राएं और चार पुरुष हॉस्टलों में करीब 600 छात्र रहते हैं।