फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DDU gorakhpur examination 2020 second day online monitoring fail in gorakhpur

गोविवि परीक्षा: प्राचार्य का फोन बंद मिला, प्रबंधक ने बताई तकनीकी खराबी, अब होगी जांच

Thu, 27 Feb 2020 10:44 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Thu, 27 Feb 2020 10:44 AM IST
सार

  • वीएनबीपी पीजी कालेज का मामला, रिकार्डिंग भी मांगी गई
  • विश्वविद्यालय की परीक्षा में दूसरे दिन भी ऑनलाइन मानीटरिंग में दिक्कत

विज्ञापन
DDU gorakhpur examination 2020 second day online monitoring fail in gorakhpur
परीक्षा देकर निकलती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों की परीक्षा के दूसरे दिन भी ऑनलाइन मानीटरिंग में दिक्कत आई। करीब एक दर्जन कालेजों में खराब नेटवर्क के चलते नोडल केंद्र से लिंक टूट गया। दोनों पालियों में नोडल केंद्र से परीक्षा केंद्रों पर फोन करके सजीव प्रसारण नहीं होने पर संपर्क करते रहे। वहीं एक कॉलेज के प्राचार्य का फोन बंद मिला और प्रबंधक ने तकनीकी खराबी का हवाला दिया, जिसे अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है और मामले की जांच का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


दूसरी पाली में सरहरी स्थित वीएनबीपी पीजी कालेज का लिंक नहीं जुड़ा तो डीवीएनपीजी कॉलेज स्थित सेंट्रल कमांड सेंटर से शिक्षकों ने फोन किया। प्राचार्य का फोन बंद मिला। इस केंद्र पर परास्नातक की परीक्षा छात्र दे रहे थे। लिंक न जुड़ने पर कॉलेज के प्रबंधक को फोन कर सूचना दी। कालेज प्रबंधक ने तकनीकी खामी का हवाला दिया। परीक्षा नियंत्रक अमरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि यह गंभीर मामला है। इसकी जांच कराई जाएगी। वहीं क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी ने बताया कि कालेज से कारण पूछा जाएगा और रिकार्डिंग भी मांगी जाएगी।
विज्ञापन

एक दर्जन स्कूलों के लिंक टूटे

बुधवार को पहली पाली में दुबौली के राम गिरीश राय पीजी कालेज, करीमनगर स्थित भवानी प्रसाद पाण्डेय पीजी कालेज और गौरी बाजार स्थित सावित्री देवी महाविद्यालय से कमांड सेंटर का संपर्क कुछ देर के लिए टूट गया। कमांड सेंटर पर मौजूद शिक्षकों ने तत्काल कालेज से संपर्क किया और तकनीकी खामी को दूर कर दिया। दूसरी पाली में अहिरौली स्थित द्रौपदी देवी विंध्याचल डिग्री कालेज से कमांड सेंटर को वीडियो मिला लेकिन आडियो नहीं आ पाया।

150 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि बुधवार की परीक्षा में पहली पाली में 7635 विद्यार्थी नामांकित थे जिसमें 76  गैर हाजिर रहे। जबकि दूसरी पाली में नामांकित 7054 विद्यार्थियों में 74 गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed