{"_id":"5e8ec5e98ebc3e72af615a60","slug":"ddu-examination-2020-started-after-open-lockdown-in-gorakhpur-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DDU: लॉकडाउन खत्म होते ही इन विषयों की होगी परीक्षा, कर लें पूरी तैयारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
DDU: लॉकडाउन खत्म होते ही इन विषयों की होगी परीक्षा, कर लें पूरी तैयारी
Thu, 09 Apr 2020 12:21 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 09 Apr 2020 12:21 PM IST
सार
- लॉकडाउन खत्म होते ही पहले यूजी, पीजी अंतिम वर्ष की जांची जाएंगी कॉपियां
- 15 विषयों की बाकी परीक्षाओं को जल्द कराएगा विश्वविद्यालय
- सत्र सुधारने के लिए गोविवि ने कर ली हैं तैयारियां
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा विभाग ने सत्र सुधारने को लेकर अपनी तैयारियां कर रखी हैं। अब उन्हें लॉकडाउन के खत्म होने और परीक्षा को लेकर शासन के आदेश का इंतजार है। तैयारियों के मुताबिक यूजी (स्नातक) और पीजी (परास्नातक) अंतिम वर्ष की परीक्षाएं कराकर उनकी कॉपियां पहले जांची जाएंगी ताकि समय से परिणाम घोषित किया जा सके और इसके बाद प्रवेश परीक्षा की तिथि का निर्धारण हो सके।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं लॉकडाउन के पहले से ही बंद हैं। अभी 15 अप्रैल तक परीक्षाएं स्थगित हैं। हालांकि जो हालात हैं उसके मुताबिक इस महीने विश्वविद्यालय और महाविद्यालय का खुल पाना संभव नहीं दिख रहा है। सबसे ज्यादा चुनौती प्रवेश परीक्षा कराने की है। विश्वविद्यालय ने पहले ही तय कर लिया है कि स्नातक स्तर पर संयुक्त प्रवेश परीक्षा होगी। जबकि परास्नातक की परीक्षाएं ऑनलाइन विश्वविद्यालय खुद कराएगा। इसके लिए अंतिम वर्ष की परीक्षाएं कराना जरूरी है।
विज्ञापन
विद्यार्थियों के एक ही सवाल, कब होंगी परीक्षा
गोरखपुर विश्वविद्यालय के फेसबुक पेज पर विद्यार्थियों के एक ही सवाल हैं कि परीक्षाएं कब होंगी? क्या सत्र शून्य तो नहीं हो जाएगा? हालांकि विश्वविद्यालय की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया है।
गोविवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया- परीक्षाओं को पूरा कराने में करीब 20 दिन का समय लगेगा। एक तरफ परीक्षाएं चलती रहेंगी, दूसरी और मूल्यांकन शुरू करा देंगे। उसी के अनुसार परिणाम भी घोषित हो जाएंगे। लेकिन सब कुछ निर्भर करेगा कि लॉकडाउन कब खत्म होता है और शासन स्तर से क्या आदेश हमें मिलता है। विश्वविद्यालय की पूरी कोशिश होगी कि सत्र विलंब न हो। वैसे, परास्नातक के विद्यार्थियों की तैयारी के लिए पर्याप्त मात्रा में ई-कंटेंट विश्वविद्यालय ने उपलब्ध करा रखे हैं।