फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DDU entrance exam apply soon in gorakhpur

जानें कब से डीडीयू में प्रवेश के लिए कर सकते हैं आवेदन, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

Thu, 23 Apr 2020 03:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Thu, 23 Apr 2020 03:04 PM IST
विज्ञापन
DDU entrance exam apply soon in gorakhpur
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने लॉकडाउन खत्म होने के बाद वार्षिक परीक्षा के साथ ही स्नातक एवं परास्तनाक की कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए इस बार भी संयुक्त प्रवेश परीक्षा होगी।
विज्ञापन


जिन विषयों में कम आवेदन आएंगे, उनकी परीक्षाएं ऑनलाइन कराने की तैयारी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रो. राजवंत राव को प्रवेश परीक्षाओं का समन्वयक नियुक्त किया है। जबकि काउंसिलिंग कराने की जिम्मेदारी प्रो. विजय कुमार को दी गई है। कुलपति प्रो. वीके सिंह ने बताया कि लॉकडाउन खत्म होने पर ही ऑनलाइन प्रवेश आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


ताकि सभी विद्यार्थी आसानी से फार्म भर सकें। इसके लिए कम से कम एक महीने का समय दिया जाएगा। विश्वविद्यालय में परास्नातक की कक्षाओं में प्रवेश के लिए परीक्षा ऑनलाइन कराई जाएगी। स्नातक स्तर पर हम संसाधन का अध्ययन कर रहे हैं कि जितने फार्म आएंगे उतने ऑनलाइन सेंटर मिलेंगे कि नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे कोशिश की जाएगी कि जिन विषयों में आवेदन कम होंगे उसकी परीक्षा ऑनलाइन कराएंगे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में शासन स्तर से जो गाइड लाइन आएगी उसका पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम ऑनलाइन परीक्षा कराने के लिए बड़ा ऑनलाइन सेंटर बनवा रहे हैं लेकिन लॉकडाउन के चलते वह तैयार नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed