फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DDU 4500 students taking exam did not get admit card

गोविवि: अब भी 4500 छात्रों के परीक्षा देने पर ग्रहण बरकरार, कहीं आपका नाम तो नहीं?

Wed, 19 Feb 2020 11:44 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Wed, 19 Feb 2020 11:44 AM IST
सार

  • 12 कॉलेजों के प्रबंधकों ने जमा नहीं कराया परीक्षा शुल्क
  • पांच दिन मौका, फिर अंक सुधार, बैक पेपर के साथ देंगे परीक्षा

विज्ञापन
DDU 4500 students taking exam did not get admit card
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों की 25 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा में बैठने के लिए 4500 विद्यार्थियों को अब भी प्रवेश पत्र नहीं मिल सके हैं। 12 महाविद्यालयों के इन विद्यार्थियों का परीक्षा शुल्क जमा नहीं होने पर प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया है। अब इन विद्यार्थियों का शुल्क जमा करने के लिए महाविद्यालयों के पास पांच दिन का मौका है, इस बीच शुल्क जमा नहीं होता है तो इन सभी विद्यार्थियों को अंक सुधार और बैक पेपर के विद्यार्थियों के साथ परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने 10 फरवरी को ही प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए। उस समय 50 महाविद्यालयों के 25 हजार विद्यार्थियों का प्रवेश पत्र परीक्षा शुल्क जमा नहीं होने पर रोक लिया गया था। इसके बाद परीक्षा नियंत्रक ने दबाव बनाया तो करीब 20 हजार विद्यार्थियों का शुल्क जमा हो गया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अब भी 12 डिग्री कॉलेजों के 4500 विद्यार्थियों का शुल्क जमा नहीं हुआ है। कुछ कॉलेजों ने एक से दो दिन में शुल्क जमा करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को शुल्क जमा करने से छूट दी गई है क्योंकि इन्हें स्कॉलरशिप दी जाती है।
विज्ञापन


कल कुलपति करेंगे बैठक
परीक्षा को सकुशल कराने के लिए कुलपति प्रो. वीके सिंह 20 फरवरी को अपराह्न सवा तीन बजे संवाद भवन केंद्राध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक डॉ अमरेंद्र सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भेजी जा रही कॉपी, प्रश्नपत्र
महाविद्यालयों में परीक्षा के लिए कॉपी और प्रश्नपत्र भेजे जा रहे हैं। करीब 60 फीसदी महाविद्यालयों में कॉपियां और प्रश्नपत्र पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed