फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM yogi adityanath full speech in MG Postgraduate College Foundation Day gorakhpur

गोरखपुर में बोले सीएम योगी, यूपी में जल्द खुलेगी पुलिस फोरेंसिक यूनिवर्सिटी

Sun, 09 Feb 2020 07:03 PM IST
विजय जैन राजन राय, गोरखपुर
राजन राय, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Sun, 09 Feb 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
CM yogi adityanath full speech in MG Postgraduate College Foundation Day gorakhpur
महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कार्यक्रम को सम्बोधित करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुनिया में अपराध का स्वरूप बदला है। नई तकनीक से ही हम इसका मुकाबला कर सकते हैं। यूपी में जल्द ही पुलिस फोरेंसिक यूनिवर्सिटी खुलेगी। इसका खाका तैयार कर लिया गया है। इससे अपराध की विविधता और नए शोध से उसके स्वरूपों को समझने में आसानी होगी। साथ ही भविष्य की चुनौतियों से भी निपटा जा सकेगा।

विज्ञापन


महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह का उद्घाटन करने के बाद रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तकनीक के महत्व को एक शिक्षक की भांति समझाया। बोले, यह समय नवाचार का है। साइबर फोरेंसिक साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में बहुत ज्यादा स्कोप है।
विज्ञापन


कॉलेजों में साइंस के लैब को फोरेंसिक लैब के साथ जोड़कर बच्चों को प्रारंभिक जानकारी देनी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय इसे पाठ्यक्रम में शामिल करें। डिप्लोमा और डिग्री दें ताकि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिल सकें। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो युवा पिछड़ जाएंगे। जब युवा पिछड़ेंगे तो देश भी पिछड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान तकनीक के सफल प्रयोग का उदाहरण दिया। कहा कि देश व दुनिया के सभी संदिग्ध चेहरों को हमने जुटाया। इसके बाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर के जरिए सॉफ्टवेयर बनाकर अपलोड कर दिया। कुंभ में 25 करोड़ श्रद्धालु आए, कोई भगदड़ और अराजकता नहीं हुई। तकनीक को अपनाना पड़ेगा, जितना हम उसके नजदीक आएंगे, उतना ही लाभ होगा।

लखनऊ के लिए 19 सीटर विमान जल्द : सीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में पहली बार स्वदेश निर्मित यात्री विमान को यूपी में चलाने जा रहे हैं। जल्द ही गोरखपुर से लखनऊ के बीच 19 सीटर विमान उड़ान भरेगा। 45 मिनट में यात्रा पूरी हो जाएगी। इसे पहले एयरफोर्स इसे संचालित करने वाला था, लेकिन लखनऊ के डिफेंस एक्सपो में सेना और एयरफोर्स के अधिकारियों से यूपी के शहरों को जोड़ने के लिए कहा गया है। लखनऊ के बाद दूसरे शहरों में भी 19 सीटर विमान उड़ान भरेंगे।

महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कार्यक्रम में आए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय था जबगोरखपुर से फ्लाइट के लिए एयरलाइंस कंपनियां तैयार नहीं थीं। कुछ अधिकारी कहते थे कि यहां से यात्री नहीं मिलेंगे। हमने 60 सीट वाली विमान उड़ाने को कहा था। अब हालात ये हैं कि 120 सीट वाले विमान फुल हो जा रहे हैं। अब नौ विमान उड़ान भर रहे रहे हैं। लोगों की यात्रा सुगम हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां पोटैंशियल बहुत है, लेकिन कभी भी उचित अवसर नहीं मिला। यही वजह है कि गोरखपुर क्षेत्र में विकास नहीं हो पाया, लेकिन अब समय बदल गया है, यह विकास का बड़ा केंद्र बन रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed