फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cleanliness and health Seminar orgnised in mp pg collage gorakhpur

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर: ‘स्वच्छता और स्वास्थ्य’ विषय पर गोष्ठी, निकली जागरूकता रैली

Fri, 07 Feb 2020 09:49 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Fri, 07 Feb 2020 09:49 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness and health Seminar orgnised in mp pg collage gorakhpur
गोष्ठी में बोलते डॉ. वीके श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला
महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज जंगल धूसड़ के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठवें दिन बौद्धिक सत्र के अंतर्गत ‘स्वच्छता और स्वास्थ्य’ विषय पर गोष्ठी हुई।  शुक्रवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉ. वीके श्रीवास्तव ने कहा कि शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आध्यात्मिक रूप से सुयोग्य होना ही स्वस्थ होने का अर्थ है। स्वस्थ होने के लिए मनोवृत्तियों की एकाग्रता का होना जरूरी है। स्वस्थ रहने के लिए दिनचर्या का समुचित निर्धारण सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

 
डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि वास्तव में स्वच्छता का स्वास्थ्य से गहरा संबंध होता है। एक स्वस्थ युवा ही आने वाले सशक्त भारत के निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित कर सकता है। स्वच्छता अपनाने वाला प्रत्येक व्यक्ति रोगमुक्त रहता है। अध्यक्षता करते हुए वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. अभय श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छता के लिए दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए। संचालन दीक्षा मिश्रा ने किया।
विज्ञापन

डीवीएन पीजी से निकली जागरूकता रैली

दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के दूसरे दिन ‘पर्यावरण सुरक्षा : सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत’ जागरूकता रैली निकाली गई। महाविद्यालय परिसर से निकलकर रैली इंदिरा बाल बिहार, गोलघर, कलेक्ट्रेट चौराहा, अलहदादपुर, बेतियाहाता, छात्रसंघ चौराहा, डीएम आवास होकर महाविद्यालय पहुंची।

दोपहर के बाद बौद्धिक सत्र में डॉ रामलाल ने स्वयंसेवकों को सीएए, एनआरसी एवं एनपीआर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि एनआरसी सिर्फ असम राज्य के लिए लागू किया गया है। यह बांग्लादेश से आए घुसपैठियों को बाहर निकालने में अहम होगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रुक्मिणी चौधरी ने तथा आभार ज्ञापन डॉ. चंडी प्रसाद पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed