फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CBSE examination 2020 Evaluation of copies will started from May 12 in gorakhpur

CBSE: शिक्षकों के घरों तक पहुंचेगी 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की कॉपियां, ऐसे होगा मूल्यांकन

Mon, 11 May 2020 02:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 11 May 2020 02:50 PM IST
विज्ञापन
CBSE examination 2020 Evaluation of copies will started from May 12 in gorakhpur
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों की कॉपियों के मूल्यांकन की शुरुआत ऑरेंज जोन में 12 मई से कराई जाएगी। मूल्यांकन के लिए किसी भी शिक्षक को मूल्यांकन केंद्र पर नहीं आना होगा।
विज्ञापन


कॉपियां शिक्षकों के घरों तक पहुंचाने के साथ वहां से वापस मूल्यांकन केंद्र पर मंगाई जाएंगी। उसके बाद मूल्यांकित कॉपियों के नंबर स्कूल पर ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। जिले के करीब 2000 शिक्षक कॉपियों के मूल्यांकन में लगे हैं।
विज्ञापन


आर्मी पब्लिक स्कूल के चीफ नोडल सुपरवाइजर विशाल त्रिपाठी ने बताया कि कॉपियों को शिक्षकों के घर तक पहुंचाने और वापस मंगाने का जिम्मा चीफ नोडल सुपरवाइजर (सीएनएस) का होगा। वे अपने वाहन से शिक्षक के घर तक 200 कॉपियों का बंडल भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुचिता पर नहीं उठेगा कोई सवाल

शिक्षकों के पास उन्हें जांचने के लिए 7-10 दिन का समय मिलेगा। इसके साथ ही पहली बार मूल्यांकन केंद्र पर हेड एग्जामिनर (एचई) और असिस्टेंट हेड एग्जामिनर (एएचई) से भी कॉपियों का मूल्यांकन कराया जाएगा। पुरानी व्यवस्था के मुताबिक एएचई मूल्यांकित कॉपियों की दोबारा जांच करते हैं। उसके बाद एचई के पटल से मूल्यांकित कॉपी गुजरती है। मगर नई व्यवस्था के तहत उन्हें भी कॉपियों का मूल्यांकन करना होगा।

सामान्य दिनों में मूल्यांकन केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरों के सामने कॉपियों का मूल्यांकन होता है। मगर घर से कॉपियों को जांचने के दौरान सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था नहीं होगी। इसके बाद भी मूल्यांकन की शुचिता पर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकेगा क्योंकि कॉपियों पर विशेष कोडिंग की गई है। जांचने वाले को ये पता ही नहीं होगा कि वे कहां की और किसकी कॉपियों का मूल्यांकन कर रहा है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में हुई चर्चा
मूल्यांकन कार्य शुरू करने को लेकर रविवार को जिले के सभी चीफ नोडल सुपरवाइजरों की बोर्ड के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हुई। इस दौरान मूल्यांकन कार्य की रूपरेखा तैयार करने पर मंथन हुआ। सोमवार को भी इस बाबत बैठक होगी।

ये हैं मूल्यांकन केंद्र

केंद्रीय विद्यालय फर्टिलाइजर, केंद्रीय विद्यालय एयरफोर्स, आर्मी पब्लिक स्कूल, जीएन नेशनल एकेडमी, सेंट्रल एकेडमी, सेंट्रल हिंदू स्कूल, नवल्स स्कूल राप्तीनगर, ब्लॉसम एकेडमी और सरस्वती विद्या मंदिर आर्यनगर।

फैक्ट फाइल
देशभर में करीब तीन हजार स्कूलों को मूल्यांकन केंद्र के रूप में चिह्नित किया गया है
10 वीं-12वीं कक्षा के 173 विषयों की करीब डेढ़ करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा
एक से 15 जुलाई तक होने वाले 29 विषयों के पेपर होते ही उनके मूल्यांकन का काम भी जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा
बोर्ड को कुल पौने दो करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed