फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CBSE board examination wrong printing of copies

सीबीएसई: रोल नंबर आठ अंकों का, बॉक्स सात ही, जानें कैसे भरेंगे फॉर्म

Tue, 21 Jan 2020 01:39 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Tue, 21 Jan 2020 01:39 PM IST
सार

  • - बोर्ड परीक्षा की कॉपियों की छपाई में बड़ी चूक सामने आई
  • - आंसरशीट में रोल नंबर भरने के लिए सात बॉक्स ही मौजूद

विज्ञापन
CBSE board examination wrong printing of copies

विस्तार

अगले महीने से शुरू होने वाली केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की  परीक्षाओं के कॉपियों की छपाई में पहली बार बड़ी चूक सामने आई है। बोर्ड की ओर से तैयार कॉपियों में विद्यार्थियों के रोलनंबर को भरने के लिए सात बॉक्स ही बनाए गए हैं। जबकि विद्यार्थियों का रोलनंबर आठ नंबर का है। ऐसे में बोर्ड ने सभी जिला समन्वयकों को निर्देश जारी कर बच्चों को कॉपियों में रोल नंबर भरने के तरीके में बदलाव लाने का निर्देश दिया है। इसका आदेश सीबीएसई बोर्ड से संचालित जिले के 104 विद्यालयों में पहुंच गया है।
विज्ञापन


आदेश के मुताबिक परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को आंसर शीट में रोल नंबर का पहला नंबर बॉक्स के बाहर लिखना होगा। पहले नंबर को बाहर लिखने के बाद शेष बचे सात नंबर बॉक्स के अंदर भरने होंगे। ये व्यवस्था सत्र 2019-20 के लिए ही लागू होगी। बोर्ड ने इसे लेकर सभी जिला समन्वयकों को पूर्व में ही कार्यशाला का आयोजन कर प्रशिक्षण दिया है। इसके तहत सभी को अपने जिले के अंदर आने वाले विद्यालयों के संचालकों और प्रधानाचार्यों को इस बारे में अवगत कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही परीक्षाओं के शुरू होने से पहले नियमित कक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों को नए नियम के बारे में जानकारी देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

20 हजार विद्यार्थी देंगे परीक्षा

परीक्षा के लिए प्रस्तावित केंद्रों की संख्या की सूची बोर्ड ने फिलहाल जारी नहीं किया है। 25 जनवरी को प्रस्तावित बैठक के बाद नामों का ऐलान होने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक बोर्ड परीक्षा के लिए 26 केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें हाईस्कूल के करीब 10 हजार और इंटर के 8900 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

बोर्ड की ओर से कॉपियों में रोल नंबर भरने की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। आठ नंबर के अनुक्रमांक में पहले नंबर बॉक्स के बाहर लिखने का निर्देश मिला है। इसके बारे में स्कूलों को जानकारी दी जा रही है।
अजीत दीक्षित, जिला समन्वयक, सीबीएसई

बोर्ड का आदेश मिला है। प्रतिदिन कक्षा में विद्यार्थियों को कॉपी में रोल नंबर भरने के सही तरीके कोे बताया जाएगा। इसकी जानकारी शिक्षकों को प्रदान की गई है। अभिभावकों को भी इसकी सूचना दी जाएगी।
अजय शाही, अध्यक्ष, गोरखपुर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed