फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CBSE board exam 2020 will start after end lockdown in gorakhpur

Lockdown in Gorakhpur: लॉकडाउन खत्म होते ही शुरू होगी बोर्ड की परीक्षाएं, कर लें पूरी तैयारी

Fri, 01 May 2020 04:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 01 May 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
CBSE board exam 2020 will start after end lockdown in gorakhpur
फाइल फोटो।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के आयोजन की तिथि को लेकर एक बार फिर अपना रूख स्पष्ट किया है। बोर्ड ने साफ तौर पर कहा है कि बचे हुए विषयों की परीक्षाएं लॉकडाउन की परिस्थितियों का आकलन करते हुए ही कराई जाएंगी।
विज्ञापन


परीक्षा से 10 दिन पहले टाइम टेबल निकाला जाएगा। अभिभावक और बच्चे इसे लेकर कतई परेशान न हों। उन्हें सोशल साइट पर वायरल होने वाली भ्रामक सूचनाओं से बचने की सलाह दी है। इस बारे में बोर्ड ने जिले के 103 स्कूलों को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए सीबीएसई की वेबसाइट जरूर देखते रहें।
विज्ञापन


सीएस की परीक्षाएं अब छह जुलाई से
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने कोविड-19 के कारण सेशन परीक्षा की तिथियों में बदलाव किए हैं। सीएस फाउंडेशन, एग्जीक्यूटिव, प्रोफेशनल प्रोग्राम और पोस्ट सदस्यता योग्यता (पीएमक्यू) जून - 2020 सेशन की परीक्षाओं को छह जुलाई से कराने का निर्णय लिया है। पहले यह परीक्षाएं एक से 10 जून के बीच होनी थीं। यह जानकारी ऑफिसिएटिंग सेक्रेटरी अशोक दीक्षित ने दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जल्द ही घोषित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed