{"_id":"5e342dc28ebc3e4b44504b8c","slug":"career-counseling-on-behalf-of-the-regional-employment-office-and-st-joseph-s-college-for-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत छात्राओं को बताया-क्यों जरूरी है करियर काउंसिलिंग?","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत छात्राओं को बताया-क्यों जरूरी है करियर काउंसिलिंग?
Fri, 31 Jan 2020 07:08 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Fri, 31 Jan 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
सेंट जोसेफ कॉलेज फॉर वूमेन के संयुक्त तत्वावधान में करियर काउंसिलिंग शिविर
- फोटो : amarujala
क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय और सेंट जोसेफ कॉलेज फॉर वूमेन के संयुक्त तत्वावधान में करियर काउंसिलिंग शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने छात्राओं को बैंकिंग, रेलवे, इंजीनियरिंग, मेडिकल, एनडीए, आईटी, होटल मैनेजमेंट समेत अन्य क्षेत्रों में मौजूद सभी विकल्पों की विस्तार से जानकारी दी गई।
कहा कि अगर आप खुद करियर नहीं चुन पा रहे हैं तो किसी काउंसलर की मदद लेना आपके लिए बेहतर विकल्प है। अमर उजाला का शिविर के आयोजन में विशेष सहयोग रहा।
‘अपराजिता -100 मिलियन स्माइल्स’ मुहिम के तहत आयोजित कार्यक्रम में एनआईआईटी के काउंसलर अविनाश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आईटी और बैंकिंग के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं आने वाले समय में अधिक होंगी। गोरखपुर में ही 300 कंपनियां आईटी, वेबसाइट और एप डेवलपमेंट के क्षेत्र में काम कर रहीं हैं। अब तकनीक ने जीवन को आसान बना दिया है। ये तकनीक बनाने वाला भी कोई आप में से ही साधारण सा दिखने वाला व्यक्ति होता है।
तकनीक को हौव्वा समझने की बजाय इसे दोस्त बनाए। ये ताउम्र आपसे दोस्ती निभाएगी। जिला सेवायोजन अधिकारी अरविंद कुमार यादव ने कहा कि यदि आप अपनी क्षमता के विपरीत जाएंगे या किसी दबाव में करियर चुनेंगे तो हो सकता है अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सकें। काउंसलर प्रभारी विजय शर्मा ने छात्राओं को सेवायोजन कार्यालय की स्थापना के लक्ष्यों को बताया। कहा कि कार्यालय के वेब पोर्टल पर पंजीकरण जरूर कराएं।
विज्ञापन
इनका रहा विशेष सहयोग
शिविर के सफल आयोजन में प्राचार्य फादर अगस्टीन, डॉ. प्रीति दुबे, डॉ. राजीव कुमार मिश्र, डॉ. महिमा त्रिपाठी, पवन कुमार मिश्र, अमर सिंह और क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय के काउंसलर प्रभारी दयानंद यादव का विशेष सहयोग रहा।