{"_id":"5e4397f18ebc3ee5d338b5f3","slug":"basic-education-department-change-format-in-question-paper-report-card-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: परिषदीय विद्यालयों का प्रश्नपत्र बदला, रंगीन कार्ड पर मिलेगा रिजल्ट, जाने कैसा होगा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
गोरखपुर: परिषदीय विद्यालयों का प्रश्नपत्र बदला, रंगीन कार्ड पर मिलेगा रिजल्ट, जाने कैसा होगा
Wed, 12 Feb 2020 11:45 AM IST
हरीशचंद सिंह
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: हरीशचंद सिंह
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों में सीखने और समझने की क्षमता जानने के लिए आयोजित होने वाली दूसरे चरण की लर्निंग आउटकम परीक्षा के प्रारूप में बेसिक शिक्षा विभाग ने बड़ा बदलाव किया है। प्राथमिक और जूनियर वर्ग की परीक्षा में इस बार वैकल्पिक सवालों की संख्या को घटाकर लघु, अति लघु और विस्तृत उत्तरीय सवालों को बराबर-बराबर प्रश्नपत्र में स्थान दिया गया है। वहीं विद्यार्थियों को उनके परिणामों की जानकारी देने के लिए रंगीन कार्ड भी दिए जाएंगे।
19 फरवरी को जिले के तीन हजार परिषदीय विद्यालयों पर परीक्षा का आयोजन होगा। कक्षा तीन से आठ में पढ़ने वाले विद्यार्थी इसमें शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षाओं की तर्ज पर होने वाली इस परीक्षा के लिए शासन की ओर से पर्यवेक्षक, नोडल अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट और सचल दस्ते को तैनात किया जाएगा। तैयारियां शुरू हो गई हैं। निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने के बाद यह पहला मौका होगा, जब बच्चों को रिपोर्ट कार्ड दिए जाएंगे।

क्या है लर्निंग आउटकम
राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने लर्निंग आउटकम का इस्तेमाल शुरू किया है। इसकी परीक्षा के माध्यम से बच्चे के मानसिक स्तर, सामान्य ज्ञान और शैक्षिक ज्ञान में क्या सुधार हुआ। इसका आंकलन किया जाएगा। किस कक्षा में शिक्षक बच्चों को किस तरह क्या-क्या पढ़ाएंगे और किस कक्षा में बच्चों को कितना ज्ञान होना चाहिए, यह निर्धारित किया जाएगा।
दूसरे चरण की लर्निंग आउटकम परीक्षा का आयोजन 19 फरवरी को जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों पर होगी। परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रश्नपत्र के प्रारूप में भी बदलाव किया गया है।
- जयप्रकाश, प्राचार्य डायट