फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Amar Ujala Aparajita, taekwondo instructors Team have given self-defense tips to students

मिली सीख: फब्तियां कसी तो मुंहतोड़ जवाब देंगी बेटियां, संभल कर रहें

Mon, 20 Jan 2020 08:22 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Mon, 20 Jan 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Aparajita, taekwondo instructors Team have given self-defense tips to students
आत्मरक्षा के गुर सीखते विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला की ‘अपराजिता- 100 मिलियन स्माइल्स’ मुहिम के तहत आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग में किया गया। पांच दिवसीय शिविर के पहले दिन अनुभवी ताइक्वांडो प्रशिक्षकों की टीम ने विद्यार्थियों को आत्मरक्षा का गुर सिखाया।
विज्ञापन


मुख्य प्रशिक्षक लालदेव यादव और उनकी टीम ने विद्यार्थियों को आत्मशक्ति और तकनीक के सहारे मनबढ़ों को धूल चटाने का गुर सिखाया, जिससे बेटियां बुरे इरादे से उठने वाले हर हाथ को पटखनी देने में पारंगत हो सकें। प्रशिक्षक विशाल कुमार ने लाठी, डंडा और चाकू  सरीखे हर वार को विफल करने का तरीका बताया। बताया कि आपात स्थिति में सुरक्षा के लिए पेन, गाड़ी की चाभी और मोबाइल का इस्तेमाल कर मनचले की पकड़ कमजोर कर सकती हैं और पलटवार कर सकती हैं।
विज्ञापन

याना, अंकिता, शिवम, ऋतिक और वंश पांडेय ने शरीर के ज्वाइंट पर वार करके दूसरे की गिरफ्त से छुड़ाने, ब्लॉक और पंच की तकनीक बताई। इसके पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि स्कूल-कॉलेज आते जाते छात्राओं को कई बार छेड़खानी का शिकार होना पड़ता है। बेटियों को सशक्त बनाने में अमर उजाला का यह अभियान मील का पत्थर साबित होगा। शिक्षक शंभु कुशवाहा ने कहा कि अगर छात्राएं खुद को मजबूत बनाएं तो उनकी ओर कोई आंख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं करेगा।

इनका योगदान सराहनीय
कार्यक्रम के सफल आयोजन में एसएस एकेडमी के प्रधानाचार्य धीरेंद्र कुमार सिंह, ताइक्वांडो प्रशिक्षक लालदेव यादव, विशाल के साथ स्कूल प्रबंधन की मंजूलता श्रीवास्तव, सत्य प्रभाकर त्रिपाठी, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, ऊषा सिंह, रामबचन गुप्ता, गजेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रेमचंद्र दुबे, उमेश मुनि मिश्र, दिवाकर मिश्र, हरिकिशन गिरि, रामदयाल, सुरेंद्र देव शुक्ल, कृपाशंकर त्रिपाठी, अनिल कुमार ओझा, योगेंद्रनाथ पांडेय, कौशल चंद्र त्रिपाठी, संजय श्रीवास्तव आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई।

नारी सम्मान की ली शपथ
प्रशिक्षण शिविर के दौरान प्रधानाचार्य धीरेंद्र कुमार सिंह, प्रशिक्षक लालदेव यादव ने छात्राओं को नारी सम्मान की शपथ दिलाई गई। बेटियों ने परिवार और मोहल्ले में लोगों को भी स्त्री गरिमा की रक्षा के लिए जागरूक करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed