फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   adventure sports starts at gorakhpur mahotsav, paramotoring and hot air baloon enjoy

2000 फीट की ऊंचाई से महोत्सव का रोमांच, बच्चे बोले-चिड़िया की तरह पंख लग गए

Sat, 11 Jan 2020 06:32 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Sat, 11 Jan 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
adventure sports starts at gorakhpur mahotsav, paramotoring and hot air baloon enjoy
पैरामोटरिंग और हॉट एयर बैलूनिंग का लोगों ने जमकर आनंद लिया। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर महोत्सव के तहत आयोजित एडवेंचर स्पोर्ट्स में शनिवार को पैरामोटरिंग और हॉट एयर बैलूनिंग का शहरवासियों ने जमकर आनंद लिया। चंपा देवी पार्क से 2000 फीट की ऊंचाई पर एडवेंचर के शौकीनों ने गोरखपुर विश्वविद्यालय के महोत्सव स्थल, तारामंडल, रामगढ़ताल, लेक व्यू का नजारा लेते हुए वापस चंपा देवी पार्क में लैंड किया। 10 मिनट की उड़ान के बाद बच्चों ने अपने उत्साह को ‘मानो चिड़िया की तरह पंख लग गए हो’ कहकर जाहिर किया।
विज्ञापन


वैसे ही हॉट एयर बैलूनिंग में एक बार में चार सदस्यों ने हवा में शहर का चक्कर लगाया। 500 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भरने के बाद लोग वापस लौटे। पैरामोटरिंग से पहली उड़ान भरने वाली सगी बहनों आकांक्षा अग्रवाल और रितिका अग्रवाल ने बताया कि पैरामोटरिंग के बारे में काफी कुछ सुन रखा है।
विज्ञापन


महोत्सव के कार्यक्रमों का एलान होने के बाद से ही आकाश में उड़ान भरने का मन बना लिया था। इसी के तहत सबसे पहले इसका आनंद लेने मां अनीता अग्रवाल के साथ पहुंचे हैं। संचालक राजेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि पैरामोटरिंग के लिए 1450 रुपये और हॉट एयर बैलूनिंग के 350 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed