{"_id":"5e19c7738ebc3e88204391e2","slug":"adventure-sports-starts-at-gorakhpur-mahotsav-paramotoring-and-hot-air-baloon-enjoy","type":"story","status":"publish","title_hn":"2000 फीट की ऊंचाई से महोत्सव का रोमांच, बच्चे बोले-चिड़िया की तरह पंख लग गए","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
2000 फीट की ऊंचाई से महोत्सव का रोमांच, बच्चे बोले-चिड़िया की तरह पंख लग गए
Sat, 11 Jan 2020 06:32 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Sat, 11 Jan 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
पैरामोटरिंग और हॉट एयर बैलूनिंग का लोगों ने जमकर आनंद लिया।
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर महोत्सव के तहत आयोजित एडवेंचर स्पोर्ट्स में शनिवार को पैरामोटरिंग और हॉट एयर बैलूनिंग का शहरवासियों ने जमकर आनंद लिया। चंपा देवी पार्क से 2000 फीट की ऊंचाई पर एडवेंचर के शौकीनों ने गोरखपुर विश्वविद्यालय के महोत्सव स्थल, तारामंडल, रामगढ़ताल, लेक व्यू का नजारा लेते हुए वापस चंपा देवी पार्क में लैंड किया। 10 मिनट की उड़ान के बाद बच्चों ने अपने उत्साह को ‘मानो चिड़िया की तरह पंख लग गए हो’ कहकर जाहिर किया।
वैसे ही हॉट एयर बैलूनिंग में एक बार में चार सदस्यों ने हवा में शहर का चक्कर लगाया। 500 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भरने के बाद लोग वापस लौटे। पैरामोटरिंग से पहली उड़ान भरने वाली सगी बहनों आकांक्षा अग्रवाल और रितिका अग्रवाल ने बताया कि पैरामोटरिंग के बारे में काफी कुछ सुन रखा है।
महोत्सव के कार्यक्रमों का एलान होने के बाद से ही आकाश में उड़ान भरने का मन बना लिया था। इसी के तहत सबसे पहले इसका आनंद लेने मां अनीता अग्रवाल के साथ पहुंचे हैं। संचालक राजेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि पैरामोटरिंग के लिए 1450 रुपये और हॉट एयर बैलूनिंग के 350 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया है।