गोरखपुर के इस कॉलेज में ऑनलाइन प्रक्रिया से होगा प्रवेश, इस वेबसाइट पर मिलेगी पूरी जानकारी
- डीवीएनपीजी में ऑनलाइन प्रक्रिया से होगा प्रवेश
- प्रवेश समिति की मंगलवार को हुई बैठक में लिया गया निर्णय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीवीएनपीजी कॉलेज में विद्यार्थियों का प्रवेश ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत होगा। इससे संबंधित सूचनाएं 15 जून से कॉलेज की वेबसाइट www.dnpgcollege.edu.in पर उपलब्ध होगी।
प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में प्रवेश समिति की बैठक मंगलवार को हुई। जिसमें सत्र 2020-21 की प्रवेश प्रक्रिया पर चर्चा हुई। तय हुआ कि इस सत्र से प्रवेश ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत ही लिया जाएगा। बैठक के पूर्व कोविड सेल की ओर से सभी तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सैनिटाइजर तथा मास्क उपलब्ध कराया गया।
सभी को शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में प्रवेश समिति के संयोजक डॉ. सत्येंद्र सिंह, डॉ. परीक्षित सिंह, डॉ. राज शरण शाही, डॉ. पवन कुमार पांडेय, डॉ. अमरनाथ तिवारी, संतोष त्रिपाठी, अंकित सिंह, बृजेश विश्वकर्मा उपस्थित रहे।
एमपी इंटर कॉलेज में प्रवेश 15 से
महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के सत्र 2020-21 में कक्षा 6 व 9 हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में प्रवेश 15 जून से होगा। प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सुबह 10 से 2 बजे तक साक्षात्कार के आधार पर प्रवेश होगा। इसके लिए छात्र पूर्व परीक्षा का अंक पत्र, आधार कार्ड की छाया प्रति और पासपोर्ट साइज की फोटो अवश्य लाएं।
उन्होंने कहा कि कक्षा-11 (हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम) में प्रवेश 20 जून से होगा। इसके लिए हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2020 का प्रवेश पत्र, आधार कार्ड एवं फोटो लाना अनिवार्य है। कक्षा 10 का परीक्षाफल निर्गत होने की दशा में अंकपत्र की इंटरनेट की कॉपी भी लाना होगा। प्रवेश लेने वाले छात्रों एवं उनके साथ अभिभावकों को मास्क लगाकर ही विद्यालय में प्रवेश करना होगा।