{"_id":"5e1467338ebc3e879e19a722","slug":"abvp-membership-drive-stoped-in-gorakhpur-university-campus-after-jnu-incident-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय में सदस्यता अभियान चला रहे एबीवीपी को नियंता मंडल ने रोका","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
विश्वविद्यालय में सदस्यता अभियान चला रहे एबीवीपी को नियंता मंडल ने रोका
Tue, 07 Jan 2020 09:31 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 07 Jan 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रदर्शन करते छात्र।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू में हुई घटना के बाद गोरखपुर विश्वविद्यालय में सतर्कता तेज कर दी गई है। मंगलवार को नियंता मंडल ने भ्रमण कर छात्रों को जागरूक किया। परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के चल रहे सदस्यता अभियान को नियंता मंडल रुकवा दिया।
इसके बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मुख्य द्वार के पास सदस्यता अभियान चलाया। वहीं, कुलपति प्रो. वीके सिंह ने अपने कार्यालय में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर विश्वविद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जब जरूरत लगे, सूचना दें पुलिस तत्काल पहुंच जाएगी।
वामपंथी दलों और अन्य संगठनों ने सोमवार को जेएनयू की घटना के विरोध में मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन किया था। इसके बाद से परिसर में चौकसी बढ़ा दी गई है। मंगलवार को गेट पर चेकिंग भी की गई। मुख्य नियंता प्रो. प्रदीप यादव ने नियंता डॉ. अमित कुमार उपाध्याय, डॉ. पीएन मिश्रा, डॉ. प्रवीण सिंह, डॉ. महेंद्र सिंह के साथ परिसर का भ्रमण किया। छात्रों से शांति बहाल रखने की अपील की।