{"_id":"5e8c1b9f8ebc3e76d36ae90b","slug":"5500-students-associated-with-ddu-e-pathshala-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय की इस खास पाठशाला से जुड़ चुके हैं पांच हजार से अधिक छात्र, आप भी हो सकते हैं शामिल, जानें कैसे","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय की इस खास पाठशाला से जुड़ चुके हैं पांच हजार से अधिक छात्र, आप भी हो सकते हैं शामिल, जानें कैसे
Tue, 07 Apr 2020 12:16 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 07 Apr 2020 12:16 PM IST
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर विश्वविद्यालय की ई-पाठशाला से विद्यार्थियों के जुड़ने का सिलसिला जारी है। सोमवार तक 5500 विद्यार्थी वेबसाइट पर अपलोड ई-कंटेंट को देख चुके थे। अब तक http://ddugu.ac.in/ 24 विषयों की 210 से अधिक ई कंटेंट उपलब्ध कराया जा चुका है।
कुलपति प्रो. विजय कृष्ण सिंह ने सभी शिक्षकों से कहा है कि वे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर विद्यार्थियों के लिए नियमित रूप से पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि लॉक डाउन हटने के बाद भी विश्वविद्यालय को पूरी तरह से खोलने में कुछ दिन का समय लगे, इस लिए हमें हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए।
इस अवधि में विद्यार्थियों के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए उन्हें लगातार पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराते रहना चाहिए। कुलाधिपति ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान सभी विश्वविद्यालयों को इस प्रकार के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
ई-पाठशाला में अब संदर्भ सामग्री भी
गोरखपुर विश्वविद्यालय की ई-पाठशाला में अब पाठ्य सामग्रियों के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए संदर्भ सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है। यह जानकारी विवि में ई पाठशाला एवं नेशनल मिशन ऑन एजुकेशन थ्रू आईसीटी के समन्वयक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने दी।
बताया कि अब तक 24 विषयों की 210 से अधिक ई कंटेंट में परास्नातक द्वितीय सेमेस्टर की 124, परास्नातक चतुर्थ सेमेस्टर की 64, प्रीएचडी कोर्स वर्क की 12, बीएड की चार, बीबीए की आठ पाठ्य सामग्रियां विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कराई गई हैं।
इसके अलावा एक अलग सेक्शन भी प्रारंभ किया गया है, जिसमें विद्यार्थियों के लिए शिक्षक संदर्भ सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं। सोमवार शाम तक इस पेज पर 5500 से अधिक हिट्स हो चुके थे। उन्होंने बताया कि पियर्सन ई-लाइब्रेरी के उपयोगकर्ताओं की भी संख्या लगातार बढ़ रही है और बड़ी संख्या में विद्यार्थी इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।