फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   48863 student give TET in gorakhpur, see all update about

गोरखपुर में 82 केंद्रों पर 48863 अभ्यर्थी देंगे यूपी टीईटी, जहां परीक्षा वहां बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

Tue, 07 Jan 2020 09:29 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Tue, 07 Jan 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
48863 student give TET in gorakhpur, see all update about
यूपीटीईटी
शहर के 82 परीक्षा केंद्रों पर उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यूपी टीईटी होगी। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में कुल 48863 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के दृष्टिगत जहां-जहां केंद्र बनाए गए हैं वहां स्कूल-कॉलेज बुधवार को बंद रहेंगे। दो पालियों में परीक्षा का आयोजन होगा। सुबह 10 से 12:30 बजे तक 52 केंद्रों पर प्राथमिक की परीक्षा होगी जिसमें 30677 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। इसी तरह दोपहर 2:30 से 5 बजे तक 30 केंद्रों पर होने वाली जूनियर वर्ग की परीक्षा में 18186 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। हर केंद्र पर पर्याप्त पुलिस के साथ ही 119 अफसर निगरानी और पेपर आदि परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए तैनात किए गए हैं। कुल 52 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 52 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट जो जिला प्रशासन की तरफ  से तैनात तथा एक पर्यवेक्षक जो शिक्षा विभाग की तरफ  से तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

इनके अलावा 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जिनके जिम्मे परीक्षा केंद्रों तक पेपर पहुंचाने और फिर उसे दोबारा कलेक्ट्रेट लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला प्रशासन की तरफ  से एडीएम सिटी राकेश श्रीवास्तव को नोडल अफसर बनाया गया है। टीईटी पहले 22 दिसंबर को आयोजित होनी थी लेकिन नागरिकता कानून को लेकर जगह जगह हो रहे उपद्रव की वजह से इसे टाल दिया गया था।

45 मिनट पहले खुलेगा गेट
परीक्षा केंद्र के गेट 45 मिनट पहले खोल दिए जाएंगे। मगर अभ्यर्थियों को प्रवेश 30 मिनट पहले से दिया जाएगा। अभ्यर्थी को अपने साथ वेबसाइट से डाउन लोड किए प्रवेश पत्र में अंकित फोटो युक्त आईडी। प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के किसी भी सेमेस्टर के अंकपत्र की मूल प्रति या संबंधित प्रशिक्षण संस्था के रजिस्ट्रार द्वारा इंटरनेट से प्राप्त अंकपत्र की प्रमाणित प्रति देखकर ही दिया जाएगा। इसके साथ अभ्यर्थी को फोटो पहचान पत्र के रूप में निर्वाचन कार्ड, फोटो युक्त बैंक पास बुक, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट एवं आधार कार्ड से कोई एक पहचान पत्र लाना होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed