{"_id":"5e330e4b8ebc3e4adf77c9d2","slug":"basant-panchami-celebrated-with-great-fanfare-in-gorakhpur-schools","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर के स्कूलों में धूमधाम से मनाई गई बसंत पंचमी, देखें छह आयोजन की खबरें","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
गोरखपुर के स्कूलों में धूमधाम से मनाई गई बसंत पंचमी, देखें छह आयोजन की खबरें
Thu, 30 Jan 2020 10:44 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Thu, 30 Jan 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
आर्यनगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में बसंत पंचमी पर हवन करते शिक्षक और शिक्षिकाएं।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के विभिन्न स्कूलों में बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा निवेदित की गई। इस दौरान सर्वजन के लिए मंगलकामना की गई। बेला पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी का पर्व भक्ति के वातावरण में मनाया गया। निदेशक रामकिशन पांडेय ने मां शारदा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आराधना की।
आत्मदीप एकेडमी में विद्यालय की गतिविधियों और निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों के प्रति स्नेह का भाव देखने को मिला। मुख्य अतिथि एमएमएमयूटी के एप्लायड फिजिक्स विभाग के प्रो. बृजेश कुमार पांडेय ने इस दौरान विद्यालय में निर्मित ईशदत्त स्मृति सभागार के निर्माण से जुड़े श्रमिक बंधुओं को सम्मानित किया। इस मौके पर बुद्धा इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राचार्य विद्याभूषण पांडेय, त्रिनाथ बराट, श्रीकांत यादव आदि मौजूद रहे। शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल सरदानगर में सरस्वती वंदना और भजनों की प्रस्तुति छात्रों ने दी। सभी छात्रों और अध्यापकों ने मां सरस्वती के चित्र पर फूल अर्पित किया। प्रधानाचार्य बीबी मिश्र ने बसंत पंचमी के औचित्य पर प्रकाश डाला।
सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग में ज्ञान की देवी मां सरस्वती की आराधना, वैदिक मंत्रोच्चार और हवन पूजन के साथ सैकड़ों विद्यार्थियों का विद्यारंभ संस्कार संपन्न हुआ। इस अवसर पर गोवर्धन सिंह, क्षेत्रीय सेवा प्रमुख योगेश, उप प्रधानाचार्य संजय श्रीवास्तव, शंभू कुशवाहा आदि मौजूद रहे। सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विधि-विधान से सरस्वती पूजा के साथ ही कवि पंडित सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की जयंती और वीर हकीकत राय का बलिदान दिवस भी मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राज बिहारी विश्वकर्मा, उप प्राचार्य रमेश सिंह, ओम प्रकाश दत्त तिवारी व मान सिंह आदि ने विचार प्रकट किए।

सरस्वती बालिका विद्यालय, सूर्यकुंड में बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजन, वाद्य यंत्र पूजन और हवन के साथ राष्ट्र कवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की जयंती भी मनाई गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सरोज तिवारी ने कहा कि आज के दिन ज्ञानदायिनी मां सरस्वती प्रकट हुई थीं। सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय, प्रेमचंदनगर मे मातृ सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सामूहिक गीत, डांडिया नृत्य और छतीसगढ़ी नृत्य आदि कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी। इस अवसर पर गोपाल शिक्षा समिति, तुर्कमानपुर के मंत्री चंद्रमणि ओझा, आचार्य दयाशंकर पांडेय, बृजराज दूबे आदि मौजूद थे। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में सरस्वती पूजन एवं बाल कवि गोष्ठी का आयोजन हुआ। प्रबंधक मंकेश्वर नाथ पांडेय ने अगले वर्ष से विद्यालय में छात्रों द्वारा बनाई गई मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित कर पूजन करने की बात कही। संचालन संजय श्रीवास्तव व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह ने आभार ज्ञापित किया। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में कक्षा 9वीं के छात्रों अंकित सिंह व अंबुज ओझा ने बसंत ऋतु पर काव्य पाठ प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. अरुण सिंह, साहित्य परिषद के संयोजक संजय सिंह, उप प्रधानाचार्य जनार्दन गौड़, डॉ. संजय सिंह आदि मौजूद थे।
हवन कर मनाई गई बसंत पंचमी
सूरजकुंड स्थित सरस्वती बालिका विद्यालय में बृहस्पतिवार को परिसर में हवन, पूजन कर मां सरस्वती की आराधना की गई और बसंत पंचमी मनाई गई। साथ ही राष्ट्र कवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की भी जयंती मनाई गई। इस दौरान प्रधानाचार्या डॉ सरोज तिवारी सहित सभी शिक्षक और छात्राएं मौजूद रहीं।

डिग्री कॉलेजों में भी मनाई गई बसंत पंचमी
कूड़ाघाट स्थित बाबू पुरुषोत्तम दास राधारमण दास महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण बसंत पंचमी मनाई गई। इस दौरान प्राचार्य डॉ विकास रंजन मणि त्रिपाठी ने संबोधित किया। कार्यक्रम में सुरभी, अंजली, प्रियंका, मुन्नी, श्वेता ने भजन प्रस्तुत किया। अमित श्रीवास्तव, मोहन पांडेय, रेखा कुमारी, मनीषा जायसवाल, राहुल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
यूनिवर्सिटी के कई विभागों में बसंत पंचमी मनाई गई
यूनिवर्सिटी के प्राचीन इतिहास पुरातत्व एवं संस्कृत विभाग की ओर से मां सरस्वती की पूजा कर बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। इस दौरान प्रतिकुलपति प्रोफेसर हरिशरण, अधिष्ठाता कला संकाय प्रोफेसर डीएन यादव, प्रो. शीतला प्रसाद सिंह, डॉ. डीएन दूबे, उमेश नाथ त्रिपाठी, मुकुंदशरण त्रिपाठी, अजय शुक्ल, सुधाकर लाल श्रीवास्तव, कृष्णानंद त्रिपाठी, राजेशधर दूबे, राजवंत राव आदि मौजूद रहे।
बसंत पंचमी पर मनाया गया वार्षिकोत्सव
गोरखपुर। रुस्तमपुर स्थित महर्षि विद्या मंदिर में बृहस्पतिवार को बसंत पंचमी के अवसर पर वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गोपाल जी के द्वारा सरस्वती पूजन से हुई। मुख्य अतिथि पूर्व मेयर सत्या पांडेय और प्रधानाचार्या निशा त्रिपाठी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। छठीं और सातवीं की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इस दौरान अखिलेश सिंह, भारती मिश्रा, अर्चना पांडेय, संचिता, संजना, स्मिता, पल्लवी, अन्नू, शालिनी, रीना, अनूप, मधुरिमा, उदय, संदीप, अशोक कुमार, आदर्श, पंकज, अमित का सहयोग रहा।