फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   80 students put up models in science exhibition at MPPG College

एमपीपीजी कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी में 80 विद्यार्थियों ने लगाए मॉडल

Tue, 14 Jan 2020 09:15 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Tue, 14 Jan 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
80 students put up models in science exhibition at MPPG College
महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज के प्राणि विज्ञान विभाग की ओर से विज्ञान प्रदर्शनी। - फोटो : अमर उजाला
महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज जंगल धूसड़ के प्राणि विज्ञान विभाग की ओर से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। 80 विद्यार्थियों ने मॉडल के जरिए अपनी वैज्ञानिक सोच दर्शायी। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर बनाए गए बीएससी तृतीय वर्ष के संदीप तिवारी, सुभाष एवं अजय को प्रथम स्थान हासिल हुआ।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में 60 विद्यार्थी ऐसे थे जिन्होंने मॉडल, चार्ट एवं पोस्टर लगाए थे।

द्वितीय स्थान के लिए दो ग्रुप चुने गए, जिसमें बीएससी भाग तीन के सुजीत कुमार, सत्यप्रकाश पाठक, कृष्णा सिंह, विवेक कुमार कुशवाहा ने बायोगैस प्लांट और एमएससी द्वितीय सेमेस्टर के अमरकांत झा, नेहा त्रिपाठी, शालिनी चौहान, शिखा सिंह और अनीता यादव ने उत्सर्जन तंत्र पर मॉडल बनाए थे।
विज्ञापन


वहीं विशेष स्थान पर बीएससी भाग तीन की ममता प्रजापति, और नेहा चौहान को चुना गया। मुख्य अतिथि गोविवि के प्राणि विज्ञान के पूर्व अध्यक्ष प्रो. दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों के जीवन में वैज्ञानिक प्रवृत्ति को बढ़ाने का विशेष माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्णायक मंडल में डॉ. शिव कुमार बर्नवाल, मनीता सिंह एवं डॉ. अखिलेश शामिल थे। संयोजक विनय कुमार सिंह ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर डॉ. विजय कुमार चौधरी, डॉ. नवनीत कुमार, डॉ. शिवकुमार आदि मौजूद रहे।


अतिथियों ने परिसर में लगाए पौधे
कॉलेज परिसर में मुख्य अतिथि प्रो. दिनेश कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार राव एवं शिक्षकों ने तेजपत्ता, रूद्राक्ष, मौलश्री, चंदन के पौधे लगाए। इस दौरान डॉ. आरएन सिंह, विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed