{"_id":"624bfe304560c55a3f09a112","slug":"50-acres-of-wheat-crop-burnt-due-to-fire-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: आग लगने से 50 एकड़ गेहूं की फसल जली, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"Agriculture","title_hn":"कृषि","slug":"agriculture"}}
गोरखपुर: आग लगने से 50 एकड़ गेहूं की फसल जली, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद पाया काबू
Tue, 05 Apr 2022 02:00 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 05 Apr 2022 02:00 PM IST
विज्ञापन
खेत में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में आग लगने से 50 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
सोमवार को तेज पछुआ हवा के बीच गगहा ब्लॉक के रियांव गांव के सिवान में गेहूं के खेत में आग लग गई। आग सबसे पहले रामजतन यादव के खेत में लगी। जैसे ही आग लगी उनके परिवार के लोग खेत के आसपास थे। आग बुझाना शुरू कर दिए। आधा एकड़ गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन
यहां से निकली चिनगारी सड़क पार कर नगई यादव के खेत में पहुंच गई। तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोग खेतों की तरफ दौड़ पड़े। पेड़ की डालियां और धूल डाल कर आग बुझाने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
इस बीच इसकी सूचना चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी को दी गई। उन्होंने बड़हलगंज में तैनात दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भेजा। हालांकि, यह क्षेत्र बांसगांव में पड़ता है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने सबसे पहले बंधों को पानी से भिगोना शुरू किया। आग बंधे के करीब पहुंच गई थी।
आग से आमोद शाही, शिवधन, रामनंद यादव, दिनेश गुप्ता, महेश गुप्ता, सिंगारे यादव, बब्लू यादव, रामाज्ञा, दुलारे गुप्ता सहित कई लोगों की फसल जलकर खाक हो गई है।