फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   23rd National Youth Festival, Gorakhpur University Prof. Ajay Shukla honored

23 वें राष्ट्रीय युवा उत्सव का समापन, गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रो अजय शुक्ला सम्मानित

Thu, 16 Jan 2020 10:06 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Thu, 16 Jan 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
23rd National Youth Festival, Gorakhpur University Prof. Ajay Shukla honored
गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रो अजय शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित 23 वें राष्ट्रीय युवा उत्सव का समापन हो गया। इस अवसर पर बृहस्पतिवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अजय शुक्ल को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


प्रो शुक्ल को यह सम्मान लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना के उत्कृष्ट कार्यक्रम समन्वयक के रूप में काम करने के लिए दिया गया। समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मंत्री किरेन रिजिजू, उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ ही युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रो. शुक्ला को वर्ष 2015 में राष्ट्रीय सेवा योजना में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से तत्कालीन मुख्य सचिव राजीव गुप्ता भी सम्मानित कर चुके हैं। इसके अलावा वर्ष 2014 में ही मतदाता जागरूकता के क्षेत्र में राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से बेहतरीन काम करने पर तत्कालीन राज्यपाल बीएल जोशी ने सम्मानित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed