फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   20 electric buses left for Ayodhya for Ram Mandir

Ram Mandir: अयोध्या रवाना हुईं 20 इलेक्ट्रिक बसें, अतिथियों को पहुंचाएंगी गंतव्य तक

Sat, 20 Jan 2024 11:04 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 20 Jan 2024 11:04 AM IST
सार

भगवान राम की नगरी अयोध्या के लिए 20 इलेक्ट्रिक बसें शुक्रवार को रवाना हो गईं। ये बसें श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाएंगी।

विज्ञापन
20 electric buses left for Ayodhya for Ram Mandir
इलेक्ट्रिक बस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गुरु गोरक्षनाथ की नगरी गोरखपुर से भगवान राम की नगरी अयोध्या के लिए 20 इलेक्ट्रिक बसें शुक्रवार को रवाना हो गईं। ये बसें श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाएंगी। इलेक्ट्रिक बसें जनवरी के अंत तक अयोध्या में ही चलेंगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर जोन में लगाए जाएंगे 60 बैरियर, कालेसर से डायवर्ट होंगे वाहन
विज्ञापन

गोरखपुर महानगर के विभिन्न रूटों पर कुल 25 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही हैं। इनमें से ही 20 बसें अयोध्या के लिए भेजी गई हैं। इस दौरान महानगर में पांच बसों का ही संचालन होगा। हालांकि सभी बसें गोरखपुर वापस आ जाएंगी। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि कर्मचारियों के साथ 20 बसें अयोध्या रवाना कर दी गई हैं। रोडवेज की बसें अयोध्या नहीं भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed