बॉलीवुड की वो छह अभिनेत्रियां जो वजन कम कर बनीं 'फैशन क्वीन'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्मों में आने से पहले परिणीति बहुत सिंपल और काफी मोटी हुआ करती थीं। इंडस्ट्री में एंट्री पाने के लिए उन्होंने न सिर्फ अपना वजन कम किया, बल्कि इसे मेंटेंन भी किया है। कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनका वजन 86 किलो था और उन्होंने खुद को फिट रखने के लिए करीब 28 किलो वजन कम किया था। परिणीति चोपड़ा का फैशन स्टेटमेंट भी निराला है। 30 वर्षीय परिणीति के फैशन स्टेटमेंट में काफी बदलाव देखने को मिला है। हालांकि परिणीति अपने बेसिक लुक्स और अटायर के लिए भी जानी जाती हैं।
बचपन से ही आलिया को फिल्मों में एक्टिंग करने का सपना था और यह सपना पूरा भी हुआ। उन्होंने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्होंने करीब 16 किलो वजन घटाया था। खास बात यह थी कि आलिया ने ये वजन महज तीन हफ्तों में कम किया था। इस फिल्म से पहले आलिया का वजन 68 किलो था। करण जौहर ने उन्हें इस फिल्म के लिए साइन करने से पहले यह शर्त रखी थी कि लीड रोल में आने के लिए उन्हें अपना वजन कम करना होगा। आलिया ने इसे एक चुनौती की तरह लिया और तीन महीने में 16 किग्रा वजन कम किया। गली ब्वॉय और राजी जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली आलिया भट्ट आज फैशनइस्टा की ऐ-लिस्ट में आती हैं।
बॉलीवुड में सफलता का स्वाद चख रहीं एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी फिल्मों से लोगों के दिल में जगह बना चुकी हैं। फैंस को उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। आज सारा लड़कियों के लिए फैशन आइकॉन बन गई हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं फिल्मों में आने से पहले सारा 96 किलो की थी। आज सारा की गिनती इंडस्ट्री की सबसे फिट एक्ट्रेसेज में होती है। सारा के लिए ये जर्नी आसान नहीं थी। इस गजब के ट्रान्सफॉर्मेशन के लिए उन्होंने कड़ी मशक्कत की थी। फैट से फिट होने के लिए सारा ने चार महीने बहुत मेहनत की थी। इन चार महीनों में सारा ने 30 किलो वजन घटाया था। बॉलीवुड से लेकर सोशल मीडिया की सेंसेशन सारा अली खान को उनके पारंपरिक अवतार में ज्यादा पसंद किया जाता है और फैशन स्टेटमेंट भी उम्दा है।
भूमि की पहली फिल्म थी 'दम लगा के हइशा' उस समय वह बहुत मोटी थी, लेकिन अपनी दूसरी फिल्म 'मनमर्जियां' में उन्होंने अपना काफी वजन कम किया। इस फिल्म में न जाने कितने लोग तो उन्हें पहचान तक नहीं पाए। आज भूमि के किसी भी लुक को देखकर लोग देखते ही रह जाते हैं क्योंकि फिटनेस से लेकर फैशन तक भूमि में बड़े बदलाव आए हैं।