{"_id":"667fb92f05a65077a90e9efc","slug":"summer-fashion-tips-to-look-traditional-without-wearing-ethnic-outfit-in-summer-2024-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Fashion Tips: गर्मियों में एथनिक कपड़े पहनने से करते हैं परहेज, तो इन तरीकों से पाएं पारंपरिक लुक","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Fashion Tips: गर्मियों में एथनिक कपड़े पहनने से करते हैं परहेज, तो इन तरीकों से पाएं पारंपरिक लुक
Sat, 29 Jun 2024 02:01 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sat, 29 Jun 2024 02:01 PM IST
सार
गर्मी से बचना भी है और बिना भारी-भरकम कपड़े पहनें, पारंपरिक लुक भी चाहिए तो यहां कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं, जिन्हें उपयोग में ला सकते हैं।
विज्ञापन
Summer Ethnic Wear
- फोटो : Instagram
विस्तार
Summer Fashion Tips : गर्मा के मौसम में अधिकतर लोग हल्के ढीले ढाले और सहज कपड़े पहनना चाहते हैं। हालांकि आरामदायक परिधानों में भी स्टाइलिश और फैशन को अपनाना चाहते हैं ताकि दूसरों से अलग और स्टाइलिश दिख सकें। आमतौर पर गर्मियों में वेस्टर्न और कैजुअल वियर तो आपको सहजता प्रदान करते हैं, लेकिन एथनिक कपड़ों को कैरी करना थोड़ा असहज हो सकता है।
विज्ञापन
गर्मियों में अगर आपको किसी शादी पार्टी में शामिल होना है, और इस मौके पर पारंपरिक भारी भरकम साड़ी, लहंगा या सूट पहनना है तो आप गर्मी से परेशान हो सकते हैं। गर्मी से बचना भी है और बिना भारी-भरकम कपड़े पहनें, पारंपरिक लुक भी चाहिए तो यहां कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं, जिन्हें उपयोग में ला सकते हैं।
विज्ञापन
हल्की साड़ी को दें भारी लुक
गर्मी में अगर भारी-भरकम कपड़े नहीं पहनना चाहती हैं तो हल्के कपड़ों का चयन करें और ज्वेलरी, हेयर स्टाइल और एक्सेसरीज से भारी लुक दें। भारी और खूबसूरत प्रिंट वाली हल्की, आरामदायक साड़ी पहनें। इसके साथ पारंपरिक ज्वेलरी को मैचअप करें। इससे लुक पारंपरिक और पार्टी के अनुरूप बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
इंडो-वेस्टर्न कपड़े
इन दिनों बाजार में कई डिजाइनर इंडो वेटर्न कपड़े चलन में हैं। ऐसे कपड़े देखने में पारंपरिक लुक भी देते हैं और जल्दी व आसानी से कैरी किए जा सकते हैं। इसमें इंडो वेस्टर्न साड़ी, लहंगा, सूट कई कपड़ों के विकल्प मिल जाएंगे। ये तुलना में हल्के और आरामदायक भी होते हैं।
भारी प्रिंट
एथनिक कपड़ों में बाॅर्डर और भारी कढ़ाई के कारण कपड़े अधिक वजनी और असहज हो जाते हैं। इसलिए ऐसे आउटफिट चुनें, जिसके प्रिंट भरे भरे हों और दूर से देखने में जरी और गोटा वर्क जैसा लगे। इस तरह के कपड़े देखने पर भारी भरकम लेकिन पहनने में हल्के और आरामदायक हो सकते हैं।
हल्के रंग
अगर आपको एथनिक कपड़े पहनने ही हैं तो हल्के और गर्मी में राहत पहुंचाने वाले रंगों का चयन करें। पेस्टल रंग आंखों को सुकून देने के साथ ही शरीर के तापमान को डार्क रंगों के कपड़ों की तुलना में सामान्य रखते हैं। चटक रंग गर्मी बढ़ाने का काम कर सकते हैं। इसलिए ठंडे रंगों के जरिए एथनिक लुक में गर्मी से बचा जा सकता है।