फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   stya paul who reinvented the saree and changed traditional version passed away at 79

साड़ी के नए-नए रूप को दुनियाभर के फैशन इंडस्ट्री से परिचित करवाया, डिजाइनर सत्य पॉल की थी ये खासियत

Sat, 09 Jan 2021 07:31 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 09 Jan 2021 07:31 AM IST
विज्ञापन
stya paul who reinvented the saree and changed traditional version passed away at 79
सत्या पॉल - फोटो : Twitter
मशहूर फैशन डिजाइनर सत्य पॉल का निधन कोयम्बटूर में 78 वर्ष की उम्र में हो गया। फरवरी 1942 को जन्मे सत्य पॉल साड़ियों को पारंपरिक तरीके से हटके नए रूप में पेश करने और कपड़ों के फंकी प्रिंट के लिए जाने जाते हैं। सत्य पॉल का जन्म पाकिस्तान में हुआ था लेकिन विभाजन के बाद वो भारत आ गए थे। सत्य पॉल 60 के दशक में कपड़े के उद्योग से जुड़े। कपड़े की डिजाइन और लोगों की पसंद जानने के लिए वो देशभर में घूमकर जानकारी लेते थे। उनका कहना था कि 'फैशन डिजाइनर को ऐसे कपड़े बनाने चाहिए जो आम लोग पहनें।' फैशन डिजाइनर केवल पश्चिमी सभ्यता के ही कपड़े बनाने के लिए नहीं होते। सत्य पॉल ने आम लोगों के उद्देश्य से कपड़े डिजाइन करना शुरू किए क्योंकि 80 के दशक में वेस्टर्न कपड़े बहुत कम लोग पहना करते थे। ज्यादातर महिलाएं साड़ी में ही नजर आती थीं।
विज्ञापन

stya paul who reinvented the saree and changed traditional version passed away at 79
सत्या पॉल की डिजाइन की हुई साड़ियां - फोटो : instagram

साड़ी पर प्रयोग कर सत्य पॉल ने नई-नई साड़ियों को रीइनवेंट किया। 1980 में सत्य पॉल ने 'लाअफेयर' नाम का पहला साड़ी बुटिक शुरू किया। उन्होने साड़ी में बहुत सारे प्रिंट और डिजाइन शुरू की। हैंडलूम तकनीक से बनीं साड़ियों पर नए प्रिंट जैसे पोल्का डॉट, जेब्रा प्रिंट्स और आड़ी तिरछी फूलों और लाइनों वाली डिजाइन बनाकर साड़ी को बिल्कुल नए कलेवर में पेश किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सत्य पॉल ने साड़ी में बहुत सारे प्रयोग किए और पूरी दुनिया की फैशन इंडस्ट्री को साड़ी से परिचित करवाया। स्प्रे पेंटिंग, फ्लोरल प्रिंट, कॉन्सेप्टुअल पैटर्न और रंग-बिरंगे कलर की साड़ी उनकी पहचान थी। साड़ी में उन्होंने इतने सारे प्रयोग किए कि फैशन इंडस्ट्री का साड़ी के प्रति नजरिया ही बदल गया। केवल साड़ी ही नहीं उन्होंने एक्सेसरीज जैसे स्कार्फ और टाई में भी कई सारे एक्सपेरिमेंट किए। डिजाइनर सत्य पॉल का निधन कोयम्बटूर के ईशा योग केद्र में हुआ। साल 2015 से वो लगातार योग केंद्र में ही रह रहे थे। डिजाइनर सत्य पॉल की मौत पर मसाबा गुप्ता जैसे फैशन डिजाइनर से उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed