फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस समर सीजन दिखना है स्टाइलिश तो सोनम कपूर से लें एयरपोर्ट लुक के स्मार्ट टिप्स

Thu, 25 Apr 2019 03:43 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Thu, 25 Apr 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
sonam kapoor ahuja best tips to nail airport look in summer season

जब फैशन गोल्स की बात होती है तो सोनम कपूर आहूजा का नाम सबसे ऊपर आता है। कौन से सीजन में कैसा स्टाइल कैरी करना है ये सोनम बेहतर तरीके से जानती हैं। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय लेवल के फैशन शो में लगातर हिस्सा लेने वाली सोनम से इस सीजन के एयरपोर्ट लुक के टिप्स आपको जरूर लेने चाहिए। 

 





 
sonam kapoor ahuja best tips to nail airport look in summer season

हाल ही में सोनम को दो अलग अवतार में एयरपोर्ट पर देखा गया। दोनों ही लुक में सोनम बेहद स्टाइलिश और स्मार्ट नजर आ रही थीं। एक लुक में सोनम ने सफेद टर्टल नेक टॉप पहना था। जिसे काले रंग के फ्लेअर्ड ट्रॉउजर और ब्लेजर के साथ मैच किया। प्रोफेशनल लुक वाले ब्लेजर को भूरे रंग की लेदर बेल्ट के साथ पेअर किया। सोनम ने ब्लैक बूट्स, हाथ में न्यूड शेड हैंडबैग और आंखों पर ब्लैक सनीज के साथ लुक को पूरा किया। 

sonam kapoor ahuja best tips to nail airport look in summer season

अक्सर फॉर्मल लुक में दिखने वाली स्मार्ट ड्रेसिंग के लिए मशहूर सोनम का दूसरा लुक समर सीजन के लिए बेस्ट है। लेमन येलो काफ लेंथ ड्रेस में सोनम का लाइट मेकअप, रेड लिपस्टिक, ब्लैक सनीज और मैचिंग येलो बेलीज लुक में चार चांद लगा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sonam kapoor ahuja best tips to nail airport look in summer season

इससे पहले भी सोनम येलो के अलग शेड में नजर आ चुकी हैं। पति आनंद आहूजा के साथ एक स्टोर लॉन्चिंग ईवेंट में स्पॉट किया गया था। खूबसूरत मस्टर्ड येलो कलर की ड्रेस और मैचिंग जूते पहने थे। हाई पोनी, रेड लिपस्टिक और हैंडबैग उनके लुक को कम्पलीट कर रहा था। 

विज्ञापन
sonam kapoor ahuja best tips to nail airport look in summer season

सोनम कपूर की यह ड्रेस गर्मियों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। सोनम की ये ड्रेस Silvia Tcherassi ब्रांड की MIOSOTIS DRESS है, जिसकी कीमत $980 यानी करीब 68 हजार रुपये है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed