फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Kriti Sanon lehenga saree look of Bollywood actress kriti sanon

Kriti Sanon: लहंगा साड़ी में कृति सेनन ने दिखाया खूबसूरत अंदाज, कीमत इतनी जितने में हो जाए सालभर की खरीदारी

Wed, 06 Sep 2023 10:25 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 06 Sep 2023 10:25 AM IST
सार

कृति सेनन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वो आइवरी लहंगा साड़ी में नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Kriti Sanon lehenga saree look of Bollywood actress kriti sanon
Kriti Sanon - फोटो : instagram

विस्तार

Kriti Sanon: कृति सेनन ने अपनी मेहनत के बल पर एक ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसका युवा सपना देखते हैं। उनकी एक्टिंग के साथ-साथ लोगों को उनका स्टाइल काफी पसंद आता है। कृति आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने किसी इवेंट पर एक खास आइवरी लहंगा साड़ी को स्टाइल किया, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। लोगों को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

विज्ञापन


अगर आपको भी अभिनेत्री का ये अंदाज पसंद आ रहा है तो आपको ये पता होना बेहद जरूरी है कि एक्ट्रेस की इस लहंगा साड़ी की कीमत कितनी है। दरअसल, इस लहंगे की कीमत इतनी है, जितने में एक आम आदमी सालभर की खरीदारी कर सकता है। 
विज्ञापन


इन्होंने किया है डिजाइन

जानकारी के मुताबिक, कृति सेनन हाल ही में एक इवेंट में शिरकत करने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने आइवरी लहंगा साड़ी पहनी हुई है। इसके साथ उन्होंने एक गोलाकार नेकलाइन का फुल स्लीव का ब्लाउज पहना था, जो उनके लुक को और ज्यादा खूबसूरत बना रहा था। एक्ट्रेस की इस लहंगा साड़ी को रितिका मीरचंदानी ने डिजाइन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसा रहा मेकअप

अगर बात करें अभिनेत्री के मेकअप की तो इस लहंगा साड़ी के साथ अभिनेत्री ने डूवी बेस मेकअप रखा है और आई मेकअप को हाइलाइट किया है। हैवी आईमेकअप में उनका अंदाज कमाल का लग रहा है। अपने पूरे मेकअप को पूरा करने के लिए अभिनेत्री ने कोल बेस, न्यूड आईशैडो और मस्कारा इस्तेमाल किया है। न्यूड रंग की लिपस्टिक उनकी खूबसूरत में चार चांद लगा रही है। उन्होंने कानों में बेहद छोटे-छोटे ईयररिंग्स पहने थे। 


जानें इतनी थी कीमत

ये लहंगा साड़ी देखने में जितनी खूबसूरत है, उतनी ही ज्यादा इसकी कीमत है। दरअसल, डिजाइनर रितिका की ऑफिशियल वेबसाइट पर ये लहंगा साड़ी उपलब्ध है। इसकी कीमत 2,78,000 बताई जा रही है। अभिनेत्री ने इसे अपने अलग स्टाइल से कैरी किया है, जिसकी वजह से इस साड़ी की खूबसूरती और कमाल की लग रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed