फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion tips ›   wear sun glasses according to your face

चेहरे के हिसाब से पहनें सनग्लास

Wed, 05 Dec 2012 04:52 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 05 Dec 2012 04:52 PM IST
विज्ञापन
wear sun glasses according to your face

सनग्लास न आज सिर्फ एक जरूरत हैं बल्कि फैशन स्टेटमेंट बन चुके हैं। ऐसे में हर जरूरत के हिसाब से अलग-अलग चश्मे हैं। आप अपने चेहरे के हिसाब से सनग्लॉस का चयन करेंगे  तो लुक और भी स्टाइलिश लगेगा।

विज्ञापन


गोल चेहरे के लिए
गोल चेहरा वह चेहरा होता है जिसमें सिर्फ कर्व लाइन होती है और कोई एंगल नहीं बनता। ऐसे  चेहरे वाले लोग अगर पतले एंगल वाले डीप फ्रेम के सनग्लास पहनेंगे तो उनका चेहरा थोड़ा स्लिम लगेगा। साथ ही रेक्टेंगुलर फिट वाले फ्रेम उनपर खूब जचेंगे।
विज्ञापन


ओवल चेहरे के लिए
ओवल यानी अंडाकार चेहरे वाले लोग सनग्लास के मामले में बहुत लकी होते हैं। वे किसी भी तरह का फ्रेम लगा सकते हैं। चौड़े और पतले, हर तरह के फ्रेम उनके चेहरे पर जंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑबलॉन्ग चेहरे के लिए
इस तरह का चेहरा ओवल से थोड़ा बड़े आकार का होता है। इसमें चीक लाइन सीधी होती है और नाक लंबी। ऐसे चेहरे के लिए डीप फ्रेम के सनग्लास बेहतर होंगे जिससे चेहरा थोड़ा छोटा दिखेगा।


तिकोनाकार चेहरे के लिए
तिकोनाकार चेहरे में माथा थोड़ा पतला होता है और गाल व ठुड्डी चौड़ी। ऐसे तेहरे वाले लोगों के  लिए सही फ्रेम चुनना थोड़ा कठिन है। ऐसे में हेवी टिंट वाले फ्रेम या कैट आई फ्रेम वाले सनग्लास ज्यादा फबेंगे।

वहीं जिनका चेहरे का ऊपरी भाग चौड़ा हो और नीचे का भाग पतला हो उनके लिए जरूरी है कि वे हल्के और रिमलेस फ्रेम पहनें।

डायमंड चेहरे के लिए
ऐसे चेहरे पतले होते हैं और कम पाए जाते हैं। उनपर ब्रो लाइन सनग्लास अधिक जंचते हैं।   

चौकोर चेहरे के लिए
चौकोर चेहरे में चौड़ी जॉ लाइन और चौड़ा माथा होता है। ऐसे चेहरे पर सनग्लास लेते वक्त ध्यान रहे कि सनग्लास ऐसा लें जिससे चेहरा लंबा दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed