ये 3 गलतियां करेंगे तो हमेशा 'मोटे' ही लगेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहनावा अगर सही हो तो आपके शरीर के कई दोषों को ढांकने में सक्षम है। लेकिन अगर आप इसपर ध्यान नहीं देते तो कई बार आप खुद ही अपना लुक चौपट कर लेते हैं।
ऐसे में अगर आप थोड़े हेवी पर्सेनालिटी के हैं तो पहनावे से जुड़ी ये तीन गलतियां कहीं आपके अधिक 'मोटे' लगने की वजह हो सकती हैं। जानें इनके बारे में और तैयार होते वक्त इन्हें करने से बचें।
शर्ट खरीदते वक्ट ट्राइ ही नहीं करते
अगर आप शर्ट की शॉपिंग सिर्फ अंदाजे पर कर लेते हैं और फिटिंग रूप में उसका साइज नापते नहीं तो आपकी ढीली शर्ट आपको हेवी लुक देने के लिए काफी है।
ओवरसाइज शर्ट न सिर्फ आपके लुक को खराब कर सकती है बल्कि यह आपके शरीर के ऊपरी हिस्से का फ्रेम भी चौड़ा कर देती है।
बड़े प्रिंट्स भी चलते हैं
बड़े चेक्स, मोटी स्ट्राइप्स जैसे प्रिंट आपके लुक को बड़ा बनाते हैं। अगर आप पहले से ओवर वेट हैं तो इस तरह के प्रिंट्स पहनने से बचें।
इनकी जगह पतली स्ट्राइप्स, प्लेन, छोटे चेक्स जैसे विकल्प आजमा सकते हैं।
आरामदायक हैं इसलिए ढीले पैंट्स
उठने-बैठने और चलने में हो सकता है आपको ढीले पैंट आरामदायक लगें लेकिन रेगुलर फिटिंग वाले पैंट्स पैरों को भरा-भरा लुक देते हैं जिससे आपकी पर्सेनालिटी हेवी लगती है।
बेहतर है कि आप स्ट्रेट व स्लिम कट पैंट्स का चुनाव करें और उन्हें हिप बोन से एक इंच ऊपर पहनने से लुक थोड़ा स्लिम लगेगा।