फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion tips ›   sonal chauhan experience on ramp

रैंप पर बिल्कुल राजकुमारी जैसी लगी सोनल

Sun, 24 Aug 2014 08:17 AM IST
Updated Sun, 24 Aug 2014 08:17 AM IST
विज्ञापन
sonal chauhan experience on ramp

अभिनेत्री सोनल चौहान गुरुवार को डिजायनर पूर्वी दोषी के परिधान में सजधज कर रैंप पर उतरीं।

विज्ञापन


लैक्मे फैशन वीक विंटर फेस्टीवल 2014 में भाग ले रहीं डिजायनर पूर्वी की शोस्टॉपर रहीं सोनल ने कहा कि रैंप पर कैटवॉक करते हुए वह राजपूत राजकुमारी जैसा महसूस कर रही थीं।

फिल्म 'जन्नत' से मशहूर हुईं सोनल ने धूसर रंग की लंबी स्कर्ट और बिना बाजू की टॉप पहनकर रैंप पर वॉक किया, जिसमें शीशे का काम किया गया था।

सोनल ने कहा, "मैं एक राजपूत हूं और रैंप पर चलते हुए मुझे ऐसा लग रहा था, जैसे मैं कोई राजपूत राजकुमारी हूं। मुझे फैशन के बारे में ज्यादा नहीं मालूम लेकिन इतना पता है कि मुझ पर यह पोशाक जंच रही है और मैं बेहद खूबसूरत लग रही हूं।"
विज्ञापन


पूर्वी के इस संग्रह में नारंगी, नीले, लाल और हरे रंग की प्रधानता है। यह संग्रह इंडो-मॉडर्न परिधानों का मेल-जोल है, जो खादी से निर्मित है।

पूर्वी ने कहा, "मैं हमेशा से प्राकृतिक कपड़ों को प्रोत्साहित करना चाहती थी, जो हमारे देश में उपलब्ध हैं। यह विकास का एक अच्छा तरीका है। यह संग्रह मेरे दिल के बेहद करीब है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed