फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion tips ›   shipla shetty launching jewellery company

अब गहनें भी डिजाइन करेंगी शिल्पा शेट्टी

Fri, 04 Apr 2014 11:42 AM IST
Updated Fri, 04 Apr 2014 11:42 AM IST
विज्ञापन
shipla shetty launching jewellery company

सफल अभिनेत्री, योग प्रशिक्षक और व्यवसायी शिल्पा शेट्टी ने अब गहनों के व्यवसाय में कदम रखा है। शिल्पा और उनके पति व्यवसायी राज कुंद्रा ने उनके सोने और गहनों की कंपनी 'सतयुग गोल्ड' का बुधवार को शुभारंभ किया।

विज्ञापन


शिल्पा ने कहा, "यह मेरे लिए गर्व की बात है, क्योंकि यह हमारी एक महत्वकांक्षी परियोजना थी, जिसकी शुरुआत आज हुई है।"

उन्होंने कहा, "यह अविश्वसनीय लग रहा है। यही वह क्षेत्र था, जहां हमने कोशिश नहीं की थी, तो अब हम भी सोने के व्यवसाय में हैं।"

दिलचस्प बात यह है कि शिल्पा खुद भी कंपनी के लिए गहने डिजाइन करेंगी, जो 'सतयुग गोल्ड' के सभी शोरूम में उपलब्ध होंगे। उद्घाटन समारोह में उन्होंने अपने डिजाइन किए हुए गहनों की पहली श्रृंखला लांच की।
विज्ञापन


सतयुग गोल्ड के शोरूम भारत के सात बड़े शहरों मुंबई, दिल्ली, जयपुर, अहमदाबाद, पुणे, चंडीगढ़ और लुधियाना में उपलब्ध होंगे।

शिल्पा ने 2009 में व्यवसायी राज कुंद्रा से शादी की थी। कुंद्रा दंपति आईपीएल क्रिकेट टीम राजस्थान रॉयल्स के मालिक भी हैं। इसके अलावा उनकी खुद की प्रोडक्शन कंपनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed