फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion tips ›   saree wearing trend goes viral

साड़ी पहनने का वादा कर रही हैं ये युवतियां, जानिए क्यों

Sun, 06 Mar 2016 01:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sun, 06 Mar 2016 01:08 PM IST
सार

  • अंजु का कहना है कि वे 'गुलाबी गैंग' की तर्ज पर कोई अभियान नहीं शुरू कर रही हैं जो भ्रष्टाचार विरोधी शक्ति का प्रतीक बन गया था।
     

विज्ञापन
saree wearing trend goes viral
- फोटो : getty images

विस्तार

बात दो सहेलियों की आपसी गुफ़्तगू से शुरु हुई जिसमें दोनों ने वादा किया कि वो ज़्यादा मौकों पर साड़ी पहनेंगी। देखते देखते बात इंटरनेट तक जा पहुँची और अब भारत में कई महिलाएं साड़ी में ली गई अपनी तस्वीरें फ़ेसबुक और ट्विटर पर पोस्ट कर रही हैं।

विज्ञापन


शुरुआत वहाँ से हुई जब दक्षिण भारत के शहर बंगलौर की दो सहेलियों एली मैथन और अंजु मुद्गल कदमने ने कहा कि हालांकि उन्हें साड़ी पहनना पसंद है, लेकिन वे उसे पहन नहीं पाती हैं।
विज्ञापन


इसके बजाए उन्हें जीन्स जैसे ड्रेस ही ज़्यादा सहूलियत देते हैं। दक्षिण एशियाई महिलाओं का मुख्य परिधान साड़ी है जिसे करीने से बांधना होता है।

अंजु का कहना है कि वे 'गुलाबी गैंग' की तर्ज पर कोई अभियान नहीं शुरू कर रही हैं जो भ्रष्टाचार विरोधी शक्ति का प्रतीक बन गया था।

उन्हें इस बात की चिंता नहीं है कि भारत से साड़ी हमेशा के लिए ग़ायब हो जाएगी।

वे तो बस इस रंग बिरंगे लिबास का एक तरह से जश्न मनाना चाहती हैं।

अंजु ने बीबीसी ट्रेंडिंग को बताया, "#100sareepact कोई राजनीतिक बयान नहीं है जिसमें कपड़े पहनने के तरीक़े को लेकर कोई दावा किया जाए, क्योंकि भारतीय लोगों के दिलों-दिमाग से साड़ी कभी नहीं उतर सकती है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

यादगार लम्हे

saree wearing trend goes viral

इसी वजह से मार्च की शुरुआत से ही एली और अंजु ने एक हफ़्ते में दो दिन या एक साल में 100 दफ़ा साड़ी पहने का वादा किया।

उनका ये वादा ट्विटर पर #100sareepact हैशटैग से मशहूर हो गया है। अब दूसरी भारतीय महिलाएं भी इससे जुड़ रही हैं और अपनी साड़ी वाली तस्वीरें फ़ेसबुक और ट्विटर पर पोस्ट कर रही हैं।

अंजु कहती है, "सभी की साड़ी की यादें किसी न किसी मौके, रिश्ते या किसी भावना से जुड़ी होती हैं। जब आप साड़ी पहनते हैं तो उसकी एक अलग चमक होती है।"

कई महिलाएं जो अपनी साड़ी वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं, उन्होंने साड़ी से जुड़ी अपने यादें भी बाँटी हैं।

विद्या राममूर्ति ने काली और सुनहरी रंग की साड़ी में अपनी तस्वीर पोस्ट की है।

वह कहती हैं, "जब मैं शुरुआत में एचपी में काम कर रही थी उसी दौरान मैंने ये साड़ियां ख़रीदी थीं। मैंने ये साड़ियां अपने पैसे से ख़रीदी थीं और ये बात हमेशा मेरे दिमाग़ में रहती है।"

स्मिता त्रिपाठी ने लाल, नीले और पीले रंग की साड़ी में अपनी तस्वीर लगाई है।

वह कहती हैं, "ये साड़ी मेरे लिए बेहद ख़ास है क्योंकि मेरे छह साल के बेटे आर्यन ने इसे उस वक़्त चुना था जब पिछले साल उसके भाई समर्थ का जन्म हुआ था।"

अंजु और ऐली अब एक वेबसाइट पर काम कर रही हैं जिसमें साड़ी से जुड़े किस्से होंगे। इसके लिए वे महिलाओं की अपनी साड़ियों से जुड़े यादगार लम्हों को ईमेल से साझा करने के लिए भी कह रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed