अब माचो लुक में दिखेंगे वरुण धवन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो वरुण धवन फिल्म बदलापुर के लिए अलग ही लुक में नजर आएंगे। बॉलीवुड में वरुण धवन की छवि रोमांटिक चॉकलेटी हीरो की है।
वरुण धवन ने कुछ समय पहले जीक्यू मैगजीन को दिए गए साक्षात्कार में अपनी स्टाइल के बारे में बताया था। उनके अनुसार, ''मेरी सबसे बड़ी स्टाइलिस्ट मेरी मां है जो एक कॉल पर मदद करने को तैयार रहती हैं। वह हमेशा प्रेसेंटेबल और फ्रेश दिखने को ही स्टाइल स्टेटमेंट मानते हैं।''
इस फिल्म में दाढ़ी-मूंछ में मौच्योर लुक रखने वाले वरुण असल जीवन में अपने क्लीन शेव लुक को ही पसंद करते हैं और आफ्टर शेव लोशन को अपनी पसंदीदा कॉस्मेटिक मानते हैं।
और भी हैं बदलाव
फिल्म बदलापुर के लिए वरुण धवन ने न केवल क्लीन शेव लुक बदला है बल्कि पहले से फिट और एंग्री यंग मैन के रूप में नजर आ रहे हैं। छोटे बाल और लाल आंखें उनके लुक को काफी कांप्लीमेंट करती हैं।
गौरतलब है कि श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी फिल्म बदलापुर में वरुण धवन के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दिकी, हुमा कुरैशी, यामी गौतम और दिव्या दत्ता की भी मुख्य भूमिकायें है। यह फिल्म अगले वर्ष प्रदर्शित होगी।
वरुण धवन ने कहा, "हम युवाओं की अक्ल को हल्के में लेते हैं। आज के बच्चे बहुत समझदार हैं। लोग पूछते हैं कि क्या बच्चों का फिल्म देखना ठीक है सच्चई यह है कि हम फिल्में खबरिया चैनलों से बहुत बेहतर हैं जिन पर आपको हर समय लड़ाई और हिंसा दिखती है। आज के बच्चे एवं युवा हमसे बहुत ज्यादा समझदार हैं।