फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion tips ›   most popular tettoo in india

जानिए, कौन सा टैटू है अधिक सबसे लोकप्रिय

Mon, 10 Nov 2014 03:31 PM IST
Updated Mon, 10 Nov 2014 03:31 PM IST
विज्ञापन
most popular tettoo in india
मुंबई में हाल ही में हुए टैटू महोत्सव में देश विदेश से आए कई कलाकारों से टैटू बनावाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन


वैसे भारत के लिए टैटू नई बात नहीं है। पुराने समय में लोगों के नाम, उनके जन्म की तारीख़ बच्चे के जन्म के समय ही उनके हाथ पर लिख दी जाती थी।

लेकिन पश्चिमी संस्कृति के असर के बाद भारत के शहरों में टैटू की लोकप्रियता बढ़ी है।

बीते चार पांच वर्षो में ना सिर्फ टैटू बनवाने वालों की तादाद बढ़ी है बल्कि टैटू कलाकारों की संख्या में भी वृद्धि हुई है।

टैटू बनाना एक कला

most popular tettoo in india

नौ साल से इस व्यवसाय में लगे टैटू कलाकार रोशन कहते हैं, "जब मैंने शुरुआत की थी तो लोगों का नज़रिया इस कला को लेकर बेहद संकुचित हुआ करता था। लोग कहते थे क्या गांव से आया है!"

वहीं टैटू कलाकार अर्चना का कहना है, "जब मैंने बारहवीं में अपने शरीर पर टैटू बनवाया था तब मुझे तो लोग दूसरे ग्रह के प्राणी की तरह देखते थे। हमारे इस व्यवसाय को सम्मान नहीं दिया जाता था।"

सभी टैटू कलाकार ख़ुद को आर्टिस्ट मानते हैं। फ़िल्मों में कलाकारों के टैटू देखकर लोगों में इसकी लोकप्रियता बढ़ी है और इससे जुडी हीन भावना कम हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे लोकप्रिय टैटू

most popular tettoo in india

अलग अलग इलाक़ों के लोगों की टैटू को लेकर पसंद भी अलग अलग है। उत्तर भारतीय अधिकतर 'शिव', 'बाघ 'और 'ओमकार' का टैटू बनवाते है जबकि दक्षिण भारतीय लोग तिरुपति का टैटू बनवाते है।

रोशन कहते हैं, "भारत में पौराणिक टैटू प्रचलित होने का एक कारण है कि ये टैटू लड़कियों के लिए सबसे सुरक्षित होते हैं क्योंकि इन्हें बनवाने से परिवार वाले नहीं रोकते हैं।"

लेकिन वो ये भी मानते है कि पौराणिक टैटू बनाना सबसे कठिन है क्योंकि पौराणिक किरदारों के चित्र बेहद भव्य होते हैं और इन्हें बनाने में काफ़ी समय लगता है।

विज्ञापन

कमाई

most popular tettoo in india

सभी टैटू आर्टिस्ट मानते हैं कि अगर आपका काम साफ और अच्छा है तो इसमें कमाई बहुत है।

भारत में आर्टिस्ट अपनी प्रतिभा और टैटू में लगने वाली इंक की लागत को ध्यान में रखकर प्रति इंच के हिसाब से पैसे लेते हैं।

इसकी शुरुआती क़ीमत एक हज़ार रूपए से लेकर साढ़े तीन हज़ार रूपए तक हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed