फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion tips ›   mix and match dressing tips

मिक्स और मैच पहनावे से ऐसे बदलें अपना लुक

Fri, 20 Sep 2013 08:31 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 20 Sep 2013 08:31 AM IST
विज्ञापन
mix and match dressing tips

कॉलेज जाना हो या ऑफिस, कौन नहीं चाहता कि वह हर रोज अपने पहनावे और लुक के लिए सराहा जाए। आकर्षक लगने के लिए यह कतई जरूरी नहीं कि आप हर महीने अपनी सैलरी या पॉकेट मनी कपड़े खरीदने पर खर्च करें, आपके पास जो है उसके मिक्स एंड मैच से भी आप अपने लुक को स्टाइलश बना सकते हैं।

विज्ञापन


अगर आप अपनी पोशाक के साथ दूसरी पोशाकों का समझदारी से मैच करें तो आप हर रोज स्टाइलिश और आकर्षक लग सकते हैं।

कपड़ों के पैटर्न
शर्ट या ब्लेजर के साथ मिक्सिंग करनी हो या फिर टॉप के साथ श्रग लेना हो, उनके प्रिंट या कट्स का पैटर्न मिलता-जुलता हो, इस पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। मसलन, बड़ी स्ट्रिप के साथ छोटी स्ट्रिप का कांबिनेशन जितना फबेगा, उतनी स्ट्रिप के साथ चेक की मिक्सिंग नहीं भाएगी।
विज्ञापन


क्या आपका पहनावे आपके प्रोफेशन के हिसाब से है?
विज्ञापन
विज्ञापन


रंगों का सही चयन
पैटर्न की तरह ही अलग-अलग तरह के रंग भी पोशाक का कांबिनेशन बनाने में अहम रोल रखते हैं। ऐसे में अगर आप अलग-अलग पैटर्न के कपड़े मिक्स करके पहन रहें तो उनके शेड्स समान हों तो अच्छा लगेगा जबकि एक ही पैटर्न के अलग-अलग कपड़ों को मिक्स करते वक्त ध्यान रखें की शेड कंट्रास्ट हों।


किसी एक पर हो फोकस
अलग-अलग कपड़ों को मिक्स करके पहनते वक्त बड़ा खतरा तब है जब पहनावा ओवर लगे। इससे बचने के लिए आप किसी एक ड्रेस पर फोकस रखें और उसे बोल्ड कलर की पोशाक से उभारने की कोशिश करें। बाकी के कांबिनेशन उसके आधार पर हों। जैसे अगर कार्डिगन पर फोकस रखना है तो अंदर की टीशर्ट थोड़ी डल हो और टॉप उभारना है तो उसे बोल्ड पैटर्न देकर उसके साथ हल्का स्टोल लिया जा सकता है।

बॉलीवुड के डिजाइनर पहनावे के बेहतरीन विकल्पों को देखने के लिए यहां क्लिक करें।

एसेसरीज
हल्की ओर सादे मिक्स मैच पहनावे पर बोल्ड ज्वैलरी जबकि ज्यादा प्रयोग किया है तो हल्की या बिना ज्वैलरी सुरक्षित ऑप्शन है। इसके बावजूद यह मान सकते हैं कि हर किसी की पर्सेनालिटी अलग है और इसके अनुसार पहनावे के मिक्स व मैच किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed