फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion tips ›   miss india navneet likes to work with ranbir kapoor

मिस इंडिया नवनीत की पहली पसंद हैं रणबीर कपूर

Thu, 30 May 2013 11:41 AM IST
प्रियंका पांडेय पाडलीकर
प्रियंका पांडेय पाडलीकर Updated Thu, 30 May 2013 11:41 AM IST
विज्ञापन
miss india navneet likes to work with ranbir kapoor

पौंड्स फेमिना मिस इंडिया का ताज पहनने के बाद नवनीत जहां एक ओर इन दिनों मिस वर्ल्ड की तैयारी में जुटी हैं, वहीं भविष्य में वह खुद को बॉलीवुड में साबित करना चाहती हैं।

विज्ञापन


अमर उजाला से हुई अपनी बातचीत में नवनीत ने अपने मॉडलिंग के सफर से लेकर मिस वर्ल्ड, बॉलीवुड और अपने व्यक्तिगत जीवन के कई पहलुओं पर चर्चा की। जानिए उनसे बातचीत के कुछ दिलचस्प अंश।
विज्ञापन


मिस इंडिया का खिताब पाने के बाद आपकी जिंदगी किस तरह बदली है?

मैं हमेशा से खुद को स्पेशल मानती थी लेकिन इस खिताब के बाद अब खुद को और भी ज्यादा स्पेशल मानती हूं। मेरा आत्मविश्वास और भी बढ़ा है और हर किसी से मुझे बहुत प्यार मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिस इंडिया के बाद अब आगे क्या?

इन दिनों में मिस वर्ल्ड की तैयारी में व्यस्त हूं। मैं इस खिताब के लिए अपने ट्रेनर मार्क रॉबिंनसन के साथ बहुत मेहनत कर रही हूं और इस समय मेरा लक्ष्य सिर्फ मिस वर्ल्ड का खिताब जीतना ही है।


क्या आप भी बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाना चाहेंगी?

बिल्कुल आजमाना चाहूंगी (हंसते हुए)। अच्छा रोल, अच्छी कहानी और अच्छे लोगों के साथ काम करने को मिले तो मैं यह मौका नहीं छोड़ूंगी।

बॉलीवुड में किसके साथ काम करने की ख्वाहिश सबसे ज्यादा है?


वैसे तो यह पूरी तरह फिल्म की डिमांड पर निर्भर है और बॉलीवुड में कई अच्छे कलाकार हैं लेकिन रणबीर कपूर मेरी पहली पसंद हैं। वह जिस तरह की फिल्में करते हैं और बतौर अभिनेता उन्होंने खुद को जिस तरह साबित किया है, उनके साथ काम करना मैं जरूर चाहूंगी।

किस तरह के किरदार निभाना पसंद करेंगी?

विद्या बालन के किरदारों जैसे। विद्या बालन जिस तरह के दमदार किरदार निभाती हैं जो महिलाओं पर केंद्रित होते हैं, मैं ऐसे ही किरदार निभाना चाहूंगी।

अब आप एक सेलिब्रिटी हैं। इसमें क्या नफा-नुकसान लगता है आपको?

मैं इन सब बातों पर ज्यादा सोचती नहीं हूं क्योंकि ऐसी बातें अक्सर मकसद से भटकाती हैं।

आपकी फिटनेस और खूबसूरती का राज?

तीन चीजें- जिम, सेहतमंद खाना और सही मात्रा में खाना। मैं खुद को फिट रखने के लिए इन तीन चीजों पर ही सबसे ज्यादा जोर देती हूं।

रैंप किसके साथ शेयर करना चाहेंगी?

(हंसते हुए) अगर मिस वर्ल्ड का खिताब जीत गई तो जरूर अपने ट्रेनर मार्क रॉबिंनसन के साथ।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed