{"_id":"7231c502bee66550e05ab0a37e743ffc","slug":"mikka-gifted-watch-to-mithun","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोहफे में मिली घड़ी, मिथुन का नया स्टाइल","category":{"title":"Fashion tips","title_hn":"फैशन टिप्स","slug":"fashion-tips"}}
तोहफे में मिली घड़ी, मिथुन का नया स्टाइल
Updated Tue, 01 Apr 2014 08:30 AM IST
विज्ञापन
मिथुन चक्रवर्ती को आमतौर पर घड़ी पहने हुए नहीं देखा जाता है। लेकिन अब वह घड़ी पहने हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
मशहूर पंजाबी गायक मीका ने हाल में एक रियलिटी शो के सेट पर एक मुलाकात के दौरान दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रबर्ती को अपनी महंगी घड़ी भेंट की।
पढ़ें - चेहरा देखें या न देखें, लड़कियां जरूर देखेंगी कलाई में बंधी ये घड़ियां
मीका एक टीवी के रियलिटी शो 'डीआईडी लिटिल मास्टर्स सीजन 3' के सेट पर नजर आए, जहां मिथुन 'ग्रैंडमास्टर' की भूमिका में हैं।
मिथुन के प्रशंसक मीका, मिथुन के लोकप्रिय गानों पर थिरके। वह मिथुन दा से मिलकर अभिभूत थे और उनके साथ ठुमके लगाए, इस दौरान मीका ने प्रेमस्वरूप मिथुन दा को अपनी कीमती घड़ी भेंट की।
विज्ञापन
शुरुआत में चक्रबर्ती ने उसे लेने में आनाकानी की, लेकिन मीका ने जोर दिया कि वह उनकी बहुत इज्जत करते हैं और यह उनके प्रति अपना प्यार जताने का एक तरीका है।
विज्ञापन
मीका ने एक विज्ञप्ति में कहा, "दादा के साथ समय बिताने, उनके साथ थिरकने और उनके लिए गाने का सपना सच हो गया। मैंने 'डीआईडी लिटिल मास्र्ट्स' के सेट पर जो समय बिताया, वह बहुत दिलचस्प था।"