फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion tips ›   latest fashion trends for women

जानिए इस साल क्या है लड़कियों का नया फैशन

Fri, 31 Jan 2014 01:37 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 31 Jan 2014 01:37 PM IST
विज्ञापन
latest fashion trends for women

फैशन कभी मरता नहीं है, बल्कि कुछ बदलाव के साथ या नए अंदाज में इसकी वापसी हो ही जाती है। अब साल 2014 की बात है, तो इस साल आपको बहुत कुछ नया दिखने वाला है।

विज्ञापन


कलर और प्रिंट
आपकी रंगत चाहे जैसी हो, बैंगनी रंग आपकी त्वचा से मिक्स हो ही जाता है। तो अगर आप इस साल पार्टी आदि के लिए नई ड्रेसेज लेने की सोच रही हैं, तो बैंगनी रंग पर जरूर ध्यान दें, क्योंकि यह चलन में है।
विज्ञापन


बसंत के इस मौसम में बैंगनी रंग के अलग-अलग शेड्स आपको देखने को मिलेंगे। इसके अलावा और भी रंग हैं, जो फिर से फैशन में लौट आए हैं। जैसे बेबी ब्ल्यू, लेवेंडर और हल्का पीला।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे इस बार का मुख्य आकर्षण हल्के रंग ही हैं। शूज, ड्रेसेज, बैग्स, मेकअप, सब में लाइट कलर्स देखने को मिलेंगे।  खासकर पेस्टल, आइवरी, ऑफ-व्हाइट जैसे रंग ज्यादा देख्ाने को मिलेंगे।

जहां तक प्रिंट की बात है, तो इस बार आप रेडिकल, एनीमल प्रिंट खूब देखेंगी। डेलिकेट लेस वर्क आपके परिधान को खास बनाएंगे।

वाइड लेग्ज ट्राउजर्स
बेशक स्किनी जींस आपकी पर्सनैलिटी पर फबती हो, पर चलन में इन दिनों पलाजो पैंट है। यह आपको स्टाइलिश बनाएगा और इसे कैरी करना भी आसान है। इसमें आपको कलीदार और अलग-अलग फैब्रिक की कई वैरायटी मिल जाएगी।

क्रॉप और बॉक्सी टॉप  
क्रॉप टॉप इस साल भी चलन में रहेगा। ट्रेंडी क्रॉप टॉप्स में आपको बहुत सारी वैरायटी मिलेगी। इसके अलावा बोलेरो टॉप्स  भी अलग-अलग लंबाई और टेढ़ी-मेढ़ी शेप्स में होंगे, जो आपके स्टाइल को खास बनाएंगे।

इसके अलावा बॉक्सी टॉप्स, बॉय जैकेट और ब्रा टॉप्स का भी फैशन रहेगा।

अनारकली की विदाई
बीते कुछ सालों में अनारकली का क्रेज रहा है, पर इस बार यह फैशन से आउट हो चुके हैं। इस बार आप एथनिक लुक्स पाने के लिए वेल फिटेड और स्ट्रेट कट वाले कुरते आजमा सकती हैं।


हाफ साड़ी
एम्ब्रॉयडरी और हैवी वर्क वाली साड़ी इस बार फैशन से आउट है। इसकी जगह प्री-स्टीच्ड और हाफ साड़ी फैशन में है। नेट मैटीरियल और फ्लोरल प्रिंट में हाफ साड़ी की डिमांड रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed