{"_id":"f563bd04-3ec7-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"groom-wear-trends","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये आउटफिट्स देंगे दूल्हे को अलग लुक ","category":{"title":"Fashion tips","title_hn":"फैशन टिप्स","slug":"fashion-tips"}}
ये आउटफिट्स देंगे दूल्हे को अलग लुक
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 06 Dec 2012 05:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के दिन खास दिखना सिर्फ दुल्हन की चाहत ही नहीं बल्कि दूल्हे की भी ख्वाहिश होती है। सिर्फ शादी ही नहीं, इसके आगे-पीछे भी कई ऐसे फंक्शन होते हैं जिनपर दूल्हे के लिए खास दिखना भी जरूरी होता है और हर फंक्शन में कुछ अलग लुक के लिए ज्यादा गुंजाइश भी नहीं होती।
विज्ञापन
ऐसे में दूल्हे राजा अगर इस सोच में डूबे हैं कि किस तरह वह अपने लुक्स और आउटफिट्स को मैनेज करें तो उनकी उलझन हम सुलझा देते हैं। हम आपको शादी या इसके दूसरे अवसरों के लिए कुछ खास विकल्पों की जानकारी दे रहे हैं। आप इन्हें अलग-अलग मौके और अपनी पर्सेनालिटी के हिसाब से ट्राइ कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के दिन जरूर हो शेरवानी
चाहे आपका कद ऊंचा हो या छोटा, आप हेल्दी हों या दुबले-पतले, शेरवानी ऐसी पोशाक है जिसे शादी के किसी एक मौके पर पहनना तो बनता ही है। यह न सिर्फ हर पर्सेनालिटी के पुरुष पर जँचती है बल्कि बहुत आरामदायक भी है। डार्क ब्लू, मैरून, क्रीम, गोल्डन आदि रंगों में हेवी से लेकर सिंपल बंद गला शेरवानी तक आप अपने बजट और पसंद के हिसाब से चुन सकते हैं।
अचकन से दें अलग लुक
अचकन खास प्रकार की लंबी जैकेट होती है जो उत्तरी भारत के लोगों के बीच जमाने से लोकप्रिय रही है। ट्रैडिशनल लुक में यह बेहतरीन विकल्प है जिसे आप चूड़ीदार पैजामे और स्टोल के साथ ले सकते हैं। साथ में पंजाबी जूती जरूर ट्राइ करें।
अच्छी पर्सेनालिटी पर फिट है पठान सूट
पठानी सूट वैसे तो हर दौर में पसंद किया जाता है लेकिन दूल्हे के लिए यह ऑप्शन काफी अलग है। खासतौर पर जिन लड़कों लंबाई अधिक है उनके लिए तो यह और भी अच्छा दिखता है। मैरून, गोल्डन, क्रीम जैसे रंगों और हल्की इम्ब्रॉयड्री के कुर्ते वाला पठान सूट रिसेप्शन या दूसरे अवसरों पर भी बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।
जोधपुरी सूट से दें फ्यूजन लुक
जोधपुरी सूट इंडियन और वेस्टर्न वेयर का बेहतरीन फ्यूजन है। इसमें कोट नेहरू कॉलर वाली होती है जिसपर हल्की इम्ब्रॉयड्री भी ट्राइ कर सकते हैं। इसे ट्राउडर, शर्ट या वेस्टकोट के साथ भी पहन सकते हैं। शादी और रिसेप्शन पर यह सूट दूल्हे को बेहद रॉयल लुक देगा।
ट्रैडीशनल और आरामदायक है धोती-कुर्ता
अगर आप धोती-कुर्ता को आउटडेटेड मानते हैं तो यकीन मानिए कि यह फैशन और कंफर्ट, दोनों की नजर में एक बेहतरीन विकल्प है। सिल्क की धोती और कुर्ते के साथ स्टोल का कांबिनेशन खासतौर पर शादी की रस्म के दौरान पहने जाना वाला बेहतरीन विकल्प है। यह दिखने में जितना ट्रैडिशनल है, पहनने में उतना ही आरामदायक।
एसेसरीज़ के साथ पार्टी वेयर सूट
आजकल शादियों में पार्टी वेयर सूट का चलन तेजी से बढ़ा है। आप इसमें बहुत अधिक अलग दिखने के चक्कर में फसने के बजाय क्लासिक लुक कैरी करें। ब्लैक या डार्क ब्लू पाटीई सूट के साथ गोल्डन या डायमंड कफलिंक्स, टाइपिन्स और शानदार घड़ी जैसी एसेसरीज आपको परफेक्ट लुक देंगी।