फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion tips ›   best shopping places in Twang

आज से शुरू हुआ तवांग फेस्टिवल, सर्दी में गर्म कपड़ों की शॉपिंग के लिए ये है बेस्ट मार्केट

Fri, 26 Oct 2018 11:44 AM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 26 Oct 2018 11:44 AM IST
विज्ञापन
best shopping places in Twang
tawang market - फोटो : twitter
नॉर्थ इस्ट के फैशन सेंस से हम सभी अच्छे से वाकिफ है। अक्सर हम अपने आस-पास भी नार्थ इस्ट लोगों को देख उनके स्टाइलिश कपड़ों की तरफ अट्रेक्ट होते हैं। अगर आपका भी नार्थ इस्ट घूमने का मन है और अच्छी क्वालिटी के गर्म कपड़े खरीदने का दिल है तो ये बेस्ट टाइम है, क्योंकि 26 अक्टूबर से तवांग फेस्टिवल शुरू होने जा रहा है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी जानकारी...
विज्ञापन


तवांग अरुणाचल प्रदेश प्रान्त का एक शहर है जो तवांग जिले का मुख्यालय भी है। यहां का मौसम ज्यादातर सर्दी वाला रहता है, जिसके चलते वहां गर्म कपड़ों का बेहतरीन कलेक्शन मिलता है। इतना ही नहीं यहां पूरे साल बाजार सर्दी के कपड़ों से सजा रहता है। तवांग में तीन खास बाजार है। ओल्ड, नेहरू और न्यू। खरीददारी करने के लिए ये तीनों बाजार ही अच्छे आप्शन हैं। 
विज्ञापन

ओल्ड मार्केट
तवांग के मेन बाजारों में से एक है ओल्ड मार्केट। अगर आप गर्म कपड़ों की खरीददारी करने का सोच रहे हैं तो आप यहां ट्राई कर सकते हैं। आपको यहां शॉपिंग करके एक अलग अनुभव होगा। यहां ट्रेडिशनल कपड़ों से लेकर जैकेट्स, शॉल, कालीन, हैंडीक्राफ्ट और जूलरी का अच्छा कलेक्शन देखने को मिलता है। इसके अलावा आप यहां से  खूबसूरत तांबे, फिश-बोन आइटम्स की भी शॉपिंग कर सकते हैं। इस मार्केट में एक से बढ़कर एक लकड़ी के सामान मिलते हैं जिन्हें खरीदते वक्त आप सबसे बेहतर चुनने में कनफ्यूज हो जाएंगे। कर देंगे।


 

तिब्बतन सैटलमेंट मार्केट
तिब्बतन सैटलमेंट मार्केट को विहारा मार्केट भी कहते हैं। यहां दूसरी मार्केट के मुकाबले कम दुकान हैं, लेकिन रोड साइड लगने वाली मार्केट में आपको अच्छी चीजें खरीदने को मिल सकती हैं। इस मार्केट से आप घर के सजाने की चीजें, खूबसूरत जूलरीज, फुटवेयर्स और स्टाइलिश कपड़ें खरीद सकते हैं।
विज्ञापन

best shopping places in Twang
tawang festival - फोटो : facebook
गवर्नमेंट हैंडीक्राफ्ट एम्पोरियम
अरुणाचल प्रदेश सरकार द्वारा संचालित हैंडीक्राफ्ट एम्पोरियम भी शॉपिंग के लिए एक अच्छा आप्शन है। यहां आपको अच्छी क्वालिटी के गर्म कपड़े और जैकेट्स बजट में मिल जाएंगे। इतनी ही नहीं यहां चीनी-मिट्टी के बर्तन और हाथों से बने हुए बैग्स और मास्क पेटिंग्स का भी जबरदस्त कलेक्शन है। अगर आप किसी को गिफ्ट देने के लिए कुछ खरीददारी करना चाहते हैं तो आप यहां से कर सकते हैं। बस यहां से खरीददारी करते वक्त इस बात का ध्यान रखें यहां चीजों का मोल-भाव नहीं होता क्योंकि यह गवर्नमेंट एम्पोरियम, लेकिन हां यहां आपको चीजें बजट में जरूर मिल जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed