फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उम्र के साथ बढ़ रही इस मॉडल की मांग, जवान मॉडल्स भरती हैं इसके आगे पानी

Tue, 24 Jan 2017 12:44 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 24 Jan 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
68 year old SUPERMODEL

मॉडलिंग की दुनिया में उम्र बहुत मायने रखती है। जैसे-जैसे बढ़ती है, संभावनाएं खत्म होने लगती हैं, लेकिन माए मुस्क ने इसे अपवाद बना दिया है। 68 साल की इस मॉडल की मांग उम्र बढ़ने के साथ बढ़ती जा रही है। 

68 year old SUPERMODEL

आज वह कई बड़े ब्रांड को प्रमोट करती हैं। युवा मॉडल्स की चमक भी माए के आगे फीकी है। फैशन बिजनेस की दुनिया में 50 साल से सक्रिय माए कई बड़े सौंदर्य उत्पादों के लिए भी पहली पसंद हैं। हर बड़ा फैशन डिजाइनर उनके साथ रैंप पर कैटवॉक करना चाहता है और माए भी इसके लिए तत्पर रहती हैं। 

68 year old SUPERMODEL

तीन हफ्ते बाद होने जा रहे न्यूयॉर्क फैशन वीक में वह कई युवा मॉडल्स के साथ रैंप पर चलती नजर आएंगी। माए ने हाल ही में मियामी में इटैलियन वोग के लिए फोटोशूट किया। वह कई बड़ी फैशन मैगजीन के कवर पर प्रकाशित हो चुकी हैं और हाल में ही वर्जिन अटलांटिक एयरवेज के लिए प्रचार कर चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
68 year old SUPERMODEL

अमेरिका के मशहूर न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर में उनकी तस्वीर देखी जा सकती है। यहां वह अमेरिका की मशहूर डिस्काउंट रिटेलर कंपनी का चेहरा बनकर खड़ी हैं। न्यूयॉर्क के अलावा पेरिस फैशन वीक में भी माए दुनिया की एक बड़ी ज्वैलरी निर्माता कंपनी के उत्पाद को पहनकर वॉक कर चुकी हैं।

विज्ञापन
68 year old SUPERMODEL

खास बात यह है कि माए ने हर तरह के विज्ञापन को किया, कभी यह नहीं देखा कि उनकी उम्र पर यह सही नहीं लगेगा। 42 साल में वह एक उत्पाद के प्रचार में दादी बनी नजर आई थीं। 28 साल में उन्होंने दुल्हन की मां के रूप में मॉडलिंग की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed