फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

समय से पहले हो रहे हैं सफेद बाल तो ये मामूली उपाय आपको देंगे तुरंत राहत

Sun, 15 Apr 2018 10:20 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 15 Apr 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
If grey hair at early age becomes your headache then this remedy will give you instant relief
उम्र बढ़ने के साथ बालों का सफेद होना स्वाभाविक बात है लेकिन बढ़ते प्रदूषण और खानपान में होने वाली गड़बड़ी की वजह से बालों का कम उम्र में सफेद होना आज हर चार में से एक व्यक्ति की समस्या है। ऐसे में इस समस्या की जड़ को समझना बेहद जरूरी है तभी आप इस परेशानी से अच्छे से निपट सकेंगे।
If grey hair at early age becomes your headache then this remedy will give you instant relief
क्यों होते हैं समय से पहले सफेद बाल

समय से पहले बाल सफेद होने के पीछे कोई एक कारण हो, ऐसा जरूरी नहीं है। इस समस्या के पीछे इन संभावित कारणों में से कुछ भी आपके बालों को समय से पहले सफेद कर सकता है। 
- खानपान में गड़बड़ी की समस्या से भी बाल समय से पहले सफेद हो जाते हैं। विटामिन बी, आयरन, कॉपर और आयोडीन जैसे तत्वों की कमी से अक्सर यह समस्या होती है।
- जो लोग छोटी-छोटी बातों पर बहुत अधिक तनाव लेते हैं उनके बाल भी कम उम्र में ही सफेद हो जाते हैं। इतना ही नहीं, जिन्हें घबराहट, पैनिक अटैक, डर, जलन आदि समस्याएं बहुत अधिक होती हैं, उनके साथ भी यह समस्या अधिक होती है।
- कुछ लोगों को यह समस्या अनुवांशिक रूप से होती है। ऐसी स्थिति में इस समस्या से निपटा बेहद मुश्किल होता है।

If grey hair at early age becomes your headache then this remedy will give you instant relief

क्यों होते हैं समय से पहले सफेद बाल
- जो लोग अपनी स्वच्छता में अक्सर कोताही बरतते हैं उन्हें भी यह समस्या अधिक होती है। खासतौर पर अगर बालों की सफाई सही तरीके से नहीं होती है, तो भी यह समस्या हो सकती है।  
- लंबे समय तक बीमार रहने वाले लोगों के बाल भी जल्द सफेद होते हैं।
- पर्यावरण में मौजूद प्रदूषण से भी कम उम्र में बाल सफेद होते हैं।
- बहुत अधिक केमिकल वाले शैंपू, केमिकल डाइ या रंग और महक वाले तेल से भी बाल सफेद होते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
If grey hair at early age becomes your headache then this remedy will give you instant relief
रुटीन में लाएं ये बदलाव
कम उम्र में बाल सफेद होने से कुछ हद तक रोकना हैं तो अपनी जीवनशैली में ये बदलाव जरूर करें।

- स्वस्थ और संतुलित डाइट लें। विटामिन बी से भरपूर भोजन, दही, हरी सब्जियां, गाजर, केला आदि का सेवन करें। इनसे सिर में रक्त का प्रवाह ठीक होता है और बाल बेजान नहीं होते।
- केमिकल हेयर कलर और डाइ से दूर रहें। कई बार इनके इस्तेमाल से कुछ समय के लिए भले ही आपके बाल काले दिखते हों लेकिन दोगुनी तेजी से बाल सफेद भी होते हैं।
- अगर आप बहुत तेज महक वाले तेल का इस्तेमाल करते हैं तो इनकी जगह नारियल या सरसो के तेल का इस्तेमाल करें। इससे बालों की रंगत लंबे समय तक बरकरार रहेगी।
- जिस तरह धूप में निकलने से पहले आप अपनी त्वचो को स्टोल या स्कार्फ से ढंकते हैं, उसी तरह बालों को भी प्रदूषण से बचाना जरूरी है। ट्रैफिक के बीच बालों को कवर करके रखें।
-
विज्ञापन
If grey hair at early age becomes your headache then this remedy will give you instant relief
रुटीन में लाएं ये बदलाव
बाल लंबे समय तक अपनी रंगत न खोएं इसके लिए आप बेझिझक होकर आंवला, शिकाकाई आदि का उपयोग करें। आंवले को न सिर्फ डाइट में शामिल करें बल्कि मेंहदी में मिलाकर या घोल बनाकर बालों की कंडिशनिंग करते रहें। चाहे तो आंवले को बारीक काट लें और गर्म नारियल तेल में मिलाकर सिर पर लगाएं। इससे भी बाल सफेद नहीं होंगे।
- कढ़ी पत्ता खाने से भी बाल जल्दी सफेद नहीं होते। भोजन में कढ़ी पत्ते का इस्तेमाल भी करें। आंवले की तरह ही कढ़ी पत्ते को भी को बारीक काट लें और गर्म नारियल तेल में मिलाकर सिर पर लगाएं।
-नैचुरल हेयर डाइ का इस्तेमाल करें जैसे मेंहदी, चायपत्ती का पानी, चुकंदर का रस। इनसे बालों को जरूरी तत्व भी मिलेंगे और इनका रंग भी बरकरार रहेगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed