दमकती त्वचा के लिए आजमाएं ये कारगर नुस्खे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दमकती और खिली त्वचा व सेहतमंद बाल, ऐसी चाहत अगर आपकी है तो प्राचीन काल से चले आ रहे ये नुस्खे मददगार हो सकते हैं।
हल्दी
हमारे यहां शादी के समय दूल्हा और दुल्हन को हल्दी लगाने की खास परंपरा है। इसमें हल्दी, चंदन, बेसन, गुलाबजल और दूध मुख्य रूप से शामिल किया जाता है। इस लेप के इस्तेमाल से त्वचा दमक उठती है।
ईमू ऑयल
क्या आप जानते हैं कि ईमू (ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला एक प्रकार का पक्षी) से उत्पन्न तेल का इस्तेमाल त्वचा और बालों के ट्रीटमेंट के लिए किया जाता है। दरअसल, ईमू ऑयल में हीलिंग तत्व भरपूर मात्रा में पाई जाती है।
कुछ लोग तो इसका इस्तेमाल सोरायसिस, एग्जिमा, एक्ने और जलन जैसी समस्याओं में भी करते हैं। उनका मानना है कि इससे त्वचा संबंधी समस्याएं झट से दूर हो जाती हैं।
लहसुन का रस
नाखून मजबूत रहें, इसके लिए डॉमिनिकन रिपब्लिक की महिलाएं नेलपॉलिश लगाते समय अक्सर टॉप कोट पर लहसुन का रस लगा लेती हैं। इससे नाखून मजबूत बने रहते हैं, साथ ही लहसुन में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण नाखूनों को हाइजीन फ्री भी रखता है।
पतले बालों के लिए नेटल
यह एक प्रकार की वनस्पति है, जिसका इस्तेमाल वर्षों से एलर्जी के लक्षणों को दूर करने के लिए किया जाता रहा है। यदि आपके बाल झड़ रहे हों, तो नेटल सप्लीमेंट का इस्तेमाल करें। बालों में नेटल टी लगाना भी फायदेमंद होता है। क्रोएशिया की महिलाएं अपने बालों को उबले हुए नेटल की पत्तियों से धोती हैं, ताकि सिर की खुजली की समस्या जड़ से खत्म हो सके।
मुलायम त्वचा
प्राचीन मिंग राजवंश की महिलाएं मुलायम त्वचा पाने के लिए मोती का पाउडर यानी पर्ल पाउडर का इस्तेमाल किया करती थीं। इससे त्वचा की नमी भी बरकरार रहती है। आप भी इसका इस्तेमाल नेचुरल ब्यूटी पाने के लिए कर सकती हैं।