फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Yogi Adityanath's Gorakhpur video is being shared as a reference to getting justice for Tarun Kumar.

Fact Check: सीएम योगी के गोरखपुर में शोभायात्रा में शामिल होने के वीडियो को दिल्ली का बताकर हो रहा झूठा दावा

Mon, 16 Mar 2026 01:27 PM IST
Asmita Tripathi फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Mon, 16 Mar 2026 01:27 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ दिल्ली के तरुण कुमार को इंसाफ दिलाने के मामले में आगे आए हैं। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है।

विज्ञापन
Yogi Adityanath's Gorakhpur video is being shared as a reference to getting justice for Tarun Kumar.
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में होली वाले दिन गुब्बारा फेंकने के विवाद में तरुण कुमार नाम के युवक की हत्या हो गई। पुलिस ने इस मामले मुख्य आरोपी महिला सायरा उर्फ काली समेत आठ लोगों को पकड़ लिया है। आरोपियों में तीन महिलाएं और एक नाबालिग शामिल हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ  दिल्ली के तरुण कुमार को इंसाफ दिलाने के मामले में आगे आए हैं।

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल  दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो गोरखपुर का है।

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तरुण कुमार को इंसाफ दिलाने के मामले में आगे आए हैं।

विज्ञापन

तेरा यार कश्यप नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा, “तरुण भाई को इंसाफ दिलाने के लिए आगे आए श्री माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी”  पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें आईएएनएस के एक्स हैंडल पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 2 मार्च 2026 को साझा किया गया है। इसके साथ ही यहां लिखा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांडेहाता में भक्त प्रह्लाद की बारात और आरती में भाग लिया, फूलों की होली खेली, गोरखपुरवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं, मंच पर सांसद रवि किशन, विधायक विपिन सिंह और चारू चौधरी मौजूद रहे।

इसके बाद हमें लोकल न्यूज गोरखपुर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 2 मार्च 2026 को साझा किया गया है। पोस्ट में बताया गया है कि होलिका दहन उत्सव समिति पांडेयहाता द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शामिल होकर फूलों और गुलाल की होली खेली। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई और पूरे क्षेत्र में रंग, भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ होली उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

 

आगे की पड़ताल में हमें गोरखपुर के सांसद रवि किशन के एक्स हैंडल पर वायरल वीडियो से मिलती एक तस्वीर देखने को मिली। यहां पोस्ट 2 मार्च 2026 को साझा किया गया है। इसके साथ ही पोस्ट में लिखा है कि शिवावतारी महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन तपोभूमि, जनपद गोरखपुर के पाण्डेयहाता में 'श्री श्री होलिका दहन उत्सव समिति' द्वारा निकाली गई भक्त प्रह्लाद जी की भव्य ऐतिहासिक शोभायात्रा में आज सहभागी होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।  दशकों से चली आ रही यह गौरवशाली परंपरा सनातन आस्था, धर्म विजय और हमारी सांस्कृतिक चेतना का जीवंत प्रतीक है। ऐसे पावन अवसर अपनी विरासत पर गर्व और विश्वास दोनों को सुदृढ़ करते हैं। आप सभी को रंगोत्सव की हार्दिक बधाई।

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को गोरखपुर में होली उत्सव के दौरान का पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed