फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Yamuna cleaning campaign run by an organization in 2024 is being linked to the recently formed BJP government

Fact Check: 2024 में चलाए गए यमुना सफाई अभियान को हालिया का बताकर किया जा रहा वायरल, पढ़ें पड़ताल

Tue, 25 Feb 2025 05:18 PM IST
जयदेव सिंह फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: जयदेव सिंह Updated Tue, 25 Feb 2025 05:18 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायलर है। इसे शेयर करके यूजर्स यमुना की सफाई शुरू करने के लिए दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता और पीएम नरेन्द्र मोदी को बधाई दे रहे हैं। PTI की पड़ताल में वीडियो 2024 का निकला। 

विज्ञापन
Yamuna cleaning campaign run by an organization in 2024 is being linked to the recently formed BJP government
फैक्ट चेक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सोशल मीडिया पर  24 सकेंड का एक वीडियो क्लिप शेयर हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक नदी की सफाई करते हुए नजर आ रहे है। यूजर्स वीडियो को हाल में हो रही सफाई का बताकर दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता और पीएम नरेन्द्र मोदी को बधाई दें रहे हैं।

विज्ञापन

पीटीआई चेक की जांच में वायरल दावा फर्जी साबित हुआ। हमारी जांच में पता चला कि वायरल वीडियो 2024 का है, जब दिल्ली में भाजपा सरकार का गठन नहीं हुआ था। यह सफाई अभियान किसी राजनीतिक दल द्वारा नहीं, बल्कि  ‘अर्थ वॉरियर्स’ नामक एक स्वयंसेवी समूह द्वारा चलाया गया था।

विज्ञापन

दावा:

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूजर ने 22 फरवरी 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, यमुना मैया की सफाई। धन्यवाद मोदी जी धन्यवाद रेखा गुप्ता जी। पोस्ट का लिंक, आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एक अन्य यूजर समान दावे के साथ वायरल वीडियो को 22 फरवरी 2025 को पोस्ट किया था। पोस्ट का लिंक, आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

पड़ताल:

पड़ताल के दौरान पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क को ‘Earth Warrior’ नाम के एक यूजर का एक एक्स पोस्ट मिला उन्होंने वायरल वीडियो पर रीपोस्ट करते हुए लिखा,  “ये video 2024 की है हमारी टीम की, और हमलोग किसी भी political party से कोई संबंध नहीं रखते हैं तो , और 5 साल से दिल्ली के कालिंदी कुंज घाट cleaning Drive कर रहे है !” पोस्ट का लिंक, आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

डेस्क ने अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए ‘Earth Warrior’ के सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगाला और पाया कि उनकी प्रोफाइल पर इसी तरह के कई सफाई अभियान से जुड़े वीडियो अपलोड किए गए हैं।  पड़ताल की आगे बढ़ाते हुए हमें ‘Earth Warrior’  के Instagram हैंडल पर 29 दिसंबर 2024 को वायरल वीडियो अपलोड हुआ मिला। वीडियो का लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

यह स्पष्ट करता है कि यह वीडियो दिल्ली में बीजेपी सरकार बनने से पहले का है। नीचे वायरल वीडियो और इंस्टाग्राम पोस्ट की तुलना की गई है, दोनों में कोई अंतर नहीं है।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए, डेस्क ने गूगल पर संबंधित कीवर्ड सर्च किया, इस दौरान हमें ETV Bharat की अंग्रेजी वेबसाइट पर  9 दिसंबर 2024 की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट की हेडलाइन थी: "दिल्ली के 'ऑक्सीजन मैन' पंकज कुमार ने यमुना नदी की रक्षा के लिए कालिंदी कुंज घाट पर सफाई अभियान का नेतृत्व किया।"

रिपोर्ट में बताया गया है कि "दिल्ली के 'ऑक्सीजन मैन' के रूप में प्रसिद्ध पंकज कुमार पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता जारी रखे हुए हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने Earth Warrior Volunteer Group के साथ कालिंदी कुंज घाट पर सफाई अभियान का नेतृत्व किया, जो यमुना नदी के किनारे का एक व्यस्त इलाका है।" रिपोर्ट का लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

हमारी पड़ताल में स्पष्ट है कि यमुना सफाई अभियान का वायरल वीडियो 2024 का है और इसे अर्थ वॉरियर्स द्वारा आयोजित किया गया था, उस वक्त दिल्ली में भाजपा सरकार का गठन नहीं हुआ था।

दावा

दिल्ली में बीजेपी सरकार बनने के बाद यमुना सफाई अभियान हुआ शुरू।

तथ्य

पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क की जांच में वायरल सोशल मीडिया पोस्ट फर्जी निकला।

निष्कर्ष

हमारी पड़ताल में स्पष्ट है कि यमुना सफाई अभियान का वायरल वीडियो 2024 का है और इसे अर्थ वॉरियर्स द्वारा आयोजित किया गया था, उस वक्त दिल्ली में भाजपा सरकार का गठन नहीं हुआ था।

(This story was originally published by PTI as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed