फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   wrong video shared linking it to abuse of a minor in Hathras

Fact Check: भ्रामक वीडियो को हाथरस में नाबालिग के रेप से जोड़कर किया जा रहा शेयर, पड़ताल में पढ़ें सच्चाई

Wed, 19 Mar 2025 06:07 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Wed, 19 Mar 2025 06:07 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें अस्पताल के एक वीडियो को हाथरस की रेप पीड़िता का बताकर शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
wrong video shared linking it to abuse of a minor in Hathras
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक महिला अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई है। वीडियो को यूपी के हाथरस का बताकर शेयर किया जा रहा है। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के हाथरस के सादाबाद में एक नाबालिग से रेप का मामला है। वीडियो एक अस्पताल का है। जहां बच्ची का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


ट्रीनी (@TheTreeni) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “भयावह! हाथरस, उत्तर प्रदेश में चांद खान के बेटे अमन खान ने 7 वर्षीय हिंदू बच्ची का अपहरण किया, उसके साथ बलात्कार किया, उसे प्रताड़ित किया, उसके शरीर पर घाव किए और जब वह चिल्लाई तो उसके सिर पर चोट मारकर उसे मारने की कोशिश की। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे बेहतर इलाज के लिए कहीं और रेफर किया गया है। आक्रोशित हिंदुओं ने उस मस्जिद में घुसकर तोड़फोड़ की, जहां वह जाता था। मस्जिद के इमाम को खुद को बचाने के लिए मौके से भागना पड़ा। आरोपी अमन खान ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की और पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी। (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दीपक ठाकुर नंदवंशी (@DeepakNandvansh) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “जनपद हाथरस के थाना क्षेत्र सादाबाद में 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला इंसानियत को शर्मसार करने वाला है उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करता हूं पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद के साथ-साथ  परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 

पड़ताल 
इस वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां से हमें जानकारी मिली कि शनिवार को यूपी का हाथरस में एक सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद बेहोशी की हालत में बच्ची को झाड़ियों में फेंक दिया था। 

एक्स पर वायरल हो रहे पोस्ट के कमेंट सेक्सन में जाने पर हें हाथरस पुलिस का बयान देखने को मिला। इस बयान में पुलिस ने बताया था कि “उक्त फोटो/वीडियो थाना सादाबाद क्षेत्रांतर्गत घटित घटना की पीड़िता की नहीं है। भ्रामक तथ्य न फैलाए। अन्य फोटो/वीडियो को लगाकर थाना सादाबाद क्षेत्रांतर्गत घटित घटना की पीड़िता का बताकर वायरल करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।” 
 

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में ये साफ है वायरल वीडियो पीड़िता का नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed